जोधपुर। भारतीय जनता पार्टी ‘अंत्योदय’ की संकल्पना पर पूर्ण विश्वास करती है। जो कि हमारा सामाजिक एवं मानव धर्म है। लोकसभा चुनाव 2014 में ऐतिहासिक विजय प्राप्त करने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की जनता को यह विश्वास दिलाया था कि नई सरकार देश के गरीबों को समर्पित है। यह बात भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सी.टी रवि ने जोधपुर में अपने उदबोधन में कही।
उन्होंने कहा कि गांव हो, गरीब हो, किसान हो, दलित हो, पीडि़त हो, शोषित हो, संचित हो, भाजपा सरकार उनके लिए है और भाजपा सबकी प्राथमिकता उनकी आशा और उनकी आकांक्षा की पूर्ति करना ही भाजपा का लक्ष्य है। संगठन को मजबूत करने का लक्ष्य दिया। पन्ना प्रमुख बनाने पर जोर दिया। साथ ही उन्होंने राजस्थान प्रशासनिक सेवा में चयनित आशा कण्डारा का मुंह मीठा कर शुभकामनाएं दी। उन्होंने मोटर मर्चेन्ट एसोसिएशन हॉल में रातानाडा मंडल की कार्यसमिति व मसूरिया मंडल की कार्यसमिति में हिस्सा लिया। इसके बाद मसूरिया मंडल के बूथ संख्या 145 की कार्यकारिणी का हिस्सा बने। इससे पहले एयरपोर्ट पर उनका जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी के नेतृत्व में जोधपुरी साफा पहनाकर एवं महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं द्वारा तिलक व मौली बांधकर स्वागत किया गया। प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा, विधायक वासुदेव देवनानी, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रसन्न चंद मेहता, प्रदेश मंत्री के.के. विश्नोई, महापौर वनिता सेठ, देहात उत्तर जिलाध्यक्ष मनोहर पालीवाल, उप महापौर किशन लड्डा, जिला उपाध्यक्ष नरेश सुराणा, जिला महामंत्री देवेन्द्र सालेचा, महेन्द्र मेघवाल, डा. करणीसिंह खींची, विजय राजोरिया व अन्य मौजूद रहे।
देहात कार्यसमिति को किया संबोधित
देहात जिलाध्यक्ष जगराम बिश्नोई की मौजूदगी में झालामंड क्षेत्र में कार्यसमिति की बैठक में हिस्सा लिया। यहां पूर्व सांसद नारायण पंचारिया, महेन्द्र बोहरा ने भी संबोधित किया। यहां राष्ट्रीय महामंत्री ने बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने की बात कही। जिला कार्यसमिति बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष नारायण सिंह देवल, सुरताराम देवासी, पूर्व सांसद जसवंतसिंह बिश्नोई, घनश्याम डागा, भोपाल सिंह बड़ला, पूर्व विधायक अर्जुनलाल गर्ग, पूर्व विधायक जोगारामपटेल सहित अन्य मौजूद रहे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3BuucdI
0 comments:
Post a Comment