जोधपुर.
ट्रैफिक पॉइंट व सड़कों पर भीख मांगने में लिप्त बच्चों को मुक्त कराने के लिए पुलिस के अभियान के तहत सोमवार को मानव तस्करी विरोधी यूनिट ने यातायात पुलिस की मदद से छह बच्चों को मुक्त कराकर बाल गृह भिजवाया। वहीं, इनके परिजन के खिलाफ छह एफआइआर दर्ज कराई गई।
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त निर्मला बिश्नोई ने बताया कि भिक्षावृत्ति रोकने के लिए पुलिस कमिश्नर जोस मोहन के निर्देश पर व्यापक अभियान शुरू किया गया है। खासकर बच्चों से भीख मंगाने वाले परिजन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है। इसी के तहत मानव तस्करी विरोधी यूनिट पूर्व के प्रभारी सुरेश पोटलिया व यूनिट पश्चिम के प्रभारी किशोरसिंह के नेतृत्व में पुलिस ने यातायात पुलिस और बाल कल्याण अधिकारियों की मदद से अलग-अलग जगहों से छह बच्चों को रेस्क्यू कराया। बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश कर बाल गृह भेजा गया। इनसे भीख मंगाने में लिप्त परिजन के खिलाफ सरदारपुरा थाने में दो और पुलिस स्टेशन उदयमंदिर, सदर कोतवाली, रातानाडा व कुड़ी भगतासनी में एक-एक मामला दर्ज कराया गया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3rjdgSN
0 comments:
Post a Comment