कृषि विवि की ‘माइक्रो टास्क फोर्स’ कृषि शिक्षा का तैयार कर रही खाका

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

अमित दवे/जोधपुर। देश में लागू होने वाली नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत कृषि शिक्षा में काफी बदलाव देखने को मिलेगा। इसके तहत जोधपुर कृषि विश्वविद्यालय की ओर से गठित ‘माइक्रो टास्क फोर्स’ कृषि शिक्षा का खाका तैयार करने का कार्य कर रही है। राजभवन की ओर से विश्वविद्यालय की ओर से तैयार किए जा रहे प्रस्तावों को लेकर फीडबैक मांगा गया है।
कृषि विश्वविद्यालय राष्ट्रीय शिक्षा नीति की परिकल्पना के अनुसार बहुसंकाय विश्वविद्यालय स्थापित किए जाने की ओर अग्रसर है। इसके लिए एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग, डेयरी टेक्नोलॉजी शुरू होंगे। इसके अलावा पौधशाला प्रबंधन, मशरूम उत्पादन, ऑर्गेनिक कल्टीवेशन,पशुपालन आदि विषयों मे सर्टिफि केट/डिप्लोमा कोर्स व कृषि प्रबंधन में पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे।

कौशल विकास व प्रायोगिक ज्ञान को महत्व
कृषि विश्वविद्यालय ने कृषि शिक्षा में प्रमुख रूप से प्रिसिजन खेती, वाटर हार्वेस्टिंग, नैनो तकनीक, कृत्रिम बुद्धिमता, खाद्य संग्रहण प्रसंस्करण व विभिन्न वैज्ञानिक तकनीक आधारित नए पाठ्यक्रमों को जोडऩे का प्रस्ताव तैयार किए है। नई शिक्षा नीति व कृषि शिक्षा में व्यवसायिक शिक्षा, ई-लर्निंग, तकनीकी नवाचार लाने, विद्यार्थी सपोर्ट सिस्टम, कौशल विकास व प्रायोगिक ज्ञान को महत्व दिया जाएगा।

देश में ७४ कृषि विवि व संस्थान
वर्तमान में देश में ७४ कृषि विवि व संस्थान है, जो नई कृषि शिक्षा को लेकर प्रस्ताव तैयार कर रहे है। सभी संस्थानों की ओर से तैयार प्रस्ताव केन्द्र सरकार की गठित कमेटी देखेगी व प्रस्तावों पर मंथन करेगी। इसके बाद ही विषयों को नई कृषि शिक्षा में जोड़ा जाएगा। वर्तमान में जोधपुर कृषि विवि में स्नातकस्तर पर १६ विषयों में शिक्षण व स्नातकोत्तर स्तर पर करीब ६ विषयों में डिग्री दी जा रही है।

देश में नई शिक्षा नीति के तहत कृषि शिक्षा में आमूलचूल परिवर्तन होगा। जिसके लिए राष्ट्रीय स्तर पर तैयारी चल रही है। हम भी कृषि शिक्षा के लिए प्रस्ताव तैयार कर रहे हैं, जो राज्यपाल को भेजे जाएंगे।
प्रो बीआर चौधरी, कुलपति
कृषि विश्वविद्यालय, जोधपुर

कृषि विवि से संबंद्ध जोधपुर, नागौर व सुमेरपुर कॉलेजों को माइक्रो टास्क फोर्स ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके बाद सभी कॉलेजों से प्राप्त जानकारी के आधार पर रिपोर्ट तैयार कर राज्यपाल को प्रस्तुत की जाएगी।
प्रो बीएस भीमावत, चेयरमैन
माइक्रो टास्क फोर्स, कृषि विश्वविद्यालय जोधपुर



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3xOKefW
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment