जोधपुर. एयर इंडिया की जोधपुर-बोम्बे फ्लाइट नियमित रूप से मंगलवार से शुरू हो रही है जो कोरोना के कारण यात्रीभार कम होने से बीच में बंद करनी पड़ी थी। इससे पहले इंडिगो ने भी अपनीे जोधपुर-बोम्बे फ्लाइट को नियमित कर दिया है। दोनों फ्लाइट्स के मध्य एक घण्टे से अधिक का अंतर है। एेसे में मुंबई से आने-जाने वाले यात्रियों को आसानी रहेगी।
एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या-एआई६४६ सुबह ११.५५ बजे मुंबई के लिए उड़ान भरेगी जो दोपहर १.३५ बजे वहां छोड़ेगी। इंडिगो एयरलाइंस का जहाज ६ई९१९ दोपहर १.१५ बजे उड़ेगा जो दोपहर सवा तीन बजे मुंबई पहुंचेगा। वापसी में एयर इंडिया की फ्लाइट्स का समय सुबह साढ़े नौ बजे और इंडिगो का सुबह करीब सवा ग्यारह बजे है।
अहमदाबाद के लिए फ्लाइट्स १६ से
इंडिगो एयरलाइंस की जोधपुर-अहमदाबाद फ्लाइट्स तीन दिन बाद शुक्रवार से शुरू होने जा रही है। यह सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को संचालित होगी।
कोरोना के कारण आधे रह गए हवाई यात्री
कोविड-१९ की प्रथम लहर के कारण गत वर्ष अप्रेल से लेकर जून तक जोधपुर एयरपोर्ट पर हवाई सेवाएं लगभग बंद थी। जुलाई २०२० में ७३४ यात्रियों से शुरू हुआ हवाई सफर मार्च २०२१ तक ५० हजार तक पहुंचा जो कोविड-१९ की दूसरी लहर शुरू होने के बाद आधा रह गया। मई में करीब २२ हजार और जून में करीब २४ हजार यात्रियों ने जोधपुर एयरपोर्ट से सफर किया। कोविड लहर खत्म होने के बाद एयरलाइंस कम्पनियों ने एक बार फिर से नई फ्लाइट्स शुरू करने के साथ पुरानी फ्लाइट्स के फेरे भी बढ़ाए हैं। उम्मीद है अब हवाई सफर एक बार फिर से आसमां में बेहतरीन उड़ान भरेगा।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3xBvKA1
0 comments:
Post a Comment