जोधपुर।
झंवर की सुमित्रा पटेल, सांगरिया की सुगन देवी और जैसलमेर की रमा। ये सब वे सौभाग्यशाली माताएं हैं जिनके घर बेटियों ने जन्म लिया है। ये संदेश लेकर महिला अधिकारिता विभाग की अधिकारी एम्स अस्पताल में भर्ती महिलाओं के पास पहुंची।
महिला अधिकारिता विभाग की प्रचेता ललिता माहनोत ने बताया कि अस्पताल पहुंची टीम ने जिला कलक्टर की ओर से माताओं को मुस्कान बिखेरते हुए सौभाग्य संदेश दिए। सांगरिया की निरमा, ओसियां की चीमू देवी, भोपालगढ़ की सुमन शर्मा, ओसियां की कोमल शर्मा तथा सुमन एंक्लेव निवासी सीमा देवी को भी जब यह संदेश दिए तो सभी ने इस नवाचार की तारीफ की। एक हजार ऐसे बधाई संदेश कार्ड एम्स के अधीक्षक डॉ. महेंद्र कुमार गर्ग को सुपुर्द किए गए। इस कार्य में सीनियर नर्सिंग ऑफिसर सोनिया मेरी, नर्सिंग ऑफिसर प्रियंका भाटी ने सहयोग दिया।
यह है बधाई संदेश की खासियत
बधाई संदेश में कहा गया है कि यह आपका सौभाग्य है कि आपके परिवार में पुत्री ने जन्म लिया है। आप अपनी बेटी की अच्छी परवरिश करें उसकी सेहत का ध्यान रखें। बालिका के समस्त टीकाकरण को सुनिश्चित करें। बेटी को लाड प्यार के साथ देखभाल करने व उच्च चिकित्सा के अवसर प्रदान करें।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3yAm6ht
0 comments:
Post a Comment