जोधपुर. मारवाड़ के अधिकांश हिस्सों में रविवार को भी तापमान 40 डिग्री के आसपास रहने और हवा में अत्यधिक नमी के कारण उमस भरा मौसम रहा। लोग दिनभर उमस से हलकान रहे। मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह से मानसून सक्रिय होने जा रहा है। पश्चिमी राजस्थान में तीन दिन बाद मौसम में बदलाव शुरू होगा। सप्ताहांत से बरसात की गतिविधियां शुरू हो जाएगी।
सूर्यनगरी में रविवार को न्यूनतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हवा में 73 फ़ीसदी आपेक्षिक आद्र्रता के कारण सुबह से ही वातावरण में उमस व्याप्त थी। आसमान साफ होने से दिन चढऩे के साथ उमस का असर बढ़ता गया। दोपहर बाद तापमान 38.4 डिग्री पर पहुंचा लेकिन नमी का स्तर 48 फ़ीसदी पर बना रहा, जिससे दोपहर और शाम को भी भयंकर उमस सताती रही। जिले के ग्रामीण हिस्सों में भी ऐसा ही मौसम रहा। फलौदी में न्यूनतम तापमान 30.2 और अधिकतम 40.6 डिग्री रहा।
जैसलमेर में रात का पारा 28 व दिन का 39 डिग्री रहा वहीं बाड़मेर में न्यूनतम तापमान 28.3 और अधिकतम 38.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3wbd096
0 comments:
Post a Comment