तीन युवक गिरफ्तार, पांच बाइक चोरी कबूली

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
बनाड़ थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरियों के मामले में गुरुवार को तीन युवकों को गिरफ्तार कर एक मोटरसाइकिल बरामद की। आरोपियों ने चार अन्य वारदातें भी स्वीकार की।
थानाधिकारी सीताराम खोजा ने बताया कि वाहन चोरियों की बढ़ती वारदातों पर अंकुश के लिए सादे वस्त्रों में पुलिस को सक्रिय किया गया। इसी के चलते संदिग्धों से पड़ताल के बाद चंगावड़ा निवासी भागीरथ पुत्र केसाराम जाट, सेवकी खुर्द निवासी मदनलाल पुत्र मोतीराम जाट और सालवा कल्ला निवासी प्रशांत उर्फ मनी पुत्र गणेशराम जाट को गिरफ्तार किया गया। इनसे चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की गई। पूछताछ में आरोपियों ने बनाड़ से चार व मण्डोर थाना क्षेत्र से एक बाइक चोरी करना कबूल किया।
मोटरसाइकिल चोरी का आरोपी गिरफ्तार
प्रतापनगर थाना पुलिस ने सूंथला में मंदिर के पास मकान के बाहर से मोटरसाइकिल चोरी के मामले में गुरुवार को एक युवक को गिरफ्तार किया। उससे मोटरसाइकिल भी बरामद की गई। थानाधिकारी सोमकरण ने बताया कि सूंथला में सर्वेश्वर महादेव मंदिर के पास निवासी प्रेम भाटी पुत्र हेमाराम मेघवाल की मोटरसाइकिल गत 7 जून को घर के बाहर से चोरी हो गई थी। इस संबंध में गुरुवार को चोरी का मामला दर्ज किया गया। सीसीटीवी फुटेज व संदिग्धों से पड़ताल के बाद हेड कांस्टेबल पूराराम व कांस्टेबल बलवीर ने मूलत: बापू कॉलोनी हाल बलदेव नगर निवासी हबीब उर्फ शहजाद पुत्र अब्दुल हमीद को हिरासत में लिया। वारदात स्वीकारने पर उसे गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही से बाइक भी बरामद की गई। उसके खिलाफ मारपीट, चोरी व आम्र्स एक्ट के दस मामले दर्ज हैं। वह आठ मामलों में गिरफ्तार हो चुका है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3gmkksM
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment