हत्या की आरोपी कोरोना संक्रमित युवती ने ब्लेड से नस काटने का किया प्रयास

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
मासूम चचेरे भाई की हत्या की आरोपी कोरोना संक्रमित बहन ने प्रतापनगर थाने के पास ईएसआइ अस्पताल के कोविड वार्ड के शौचालय में ब्लेड से हाथ की नस काटने का प्रयास किया। शौचालय के बाहर मुस्तैद महिला कांस्टेबल की सजगता से तुरंत उपचार कराया गया। प्रतापनगर थाने में आत्महत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया।
पुलिस के अनुसार रोहिचा खुर्द गांव में गत दिनों पारिवारिक विवाद के चलते कुल्हाड़ी के वार से मासूम की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने रोहिचा खुर्द निवासी मृतक की चचेरी बहन सुमित्रा पुत्री सोमाराम पटेल को गिरफ्तार किया था। जांच में वह कोरोना संक्रमित पाई गई थी। ऐसे में उसे 6 जून को बंदियों के लिए ईएसआइ अस्पताल में बनाए कोविड-19 वार्ड में पुलिस संरक्षण में भर्ती कराया गया था। वह वार्ड के एक अचैट बाथरूम वाले कमरे में भर्ती थी। दो महिला कांस्टेबल निगरानी के लिए तैनात थी। इस बीच, वह शौचालय के लिए बाथरूम गई। कांस्टेबल सुशीला बाथरूम के दरवाजे पर खड़ी थी। शौच के दौरान आरोपी सुमित्रा ने कांच के पीछे रखी ब्लेडनुमा तीखी वस्तु उठाई और हाथ की कलाई पर कट मारने लगी। उसके खून निकलने लगा। आवाज सुन कांस्टेबल अंदर गई और आरोपी सुमित्रा को चिकित्सक के पास ले गई, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। पुलिस ने आत्महत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3vj3znO
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment