सेवानिवृत्त फौजी के सूने मकान से लाखों के जेवर व रुपए चोरी
- पिता की तबीयत ठीक न होने पर गए थे गांव
जोधपुर.
बनाड़ थानान्तर्गत नांदड़ी में लक्ष्मण नगर सी स्थित सेवानिवृत्त फौजी के सूने मकान के ताले तोड़कर चोरों ने लाखों रुपए के सोने व चांदी के जेवर व डेढ़ लाख रुपए चुरा लिए।
पुलिस के अनुसार मूलत: पालड़ी सिद्धा हाल लक्ष्मण नगर सी निवासी सेवानिवृत्त फौजी गोविंदसिंह पुत्र शिवसिंह के पिता की गत दिनों तबीयत खराब थी। ऐसे में वो छह जून को गांव गए थे। पीछे मकान में कोई नहीं था। गांव से 9 जून को घर के मुख्य गेट का ताला सही सलामत था, लेकिन बरामदे में कमरों के ताले टूटे पड़े थे। अलमारियों में बक्सों के ताले टूटे हुए थे। वार्डरोप व दीवार का सामान बिखरा पड़ा था। उनमें से गोविंदसिंह की पत्नी के सोने व चांदी के आभूषण। चांदी के सिक्के, चांदी की 15 मूर्तियां और दिवंगत मां के लाखों रुपए के आभूषण के साथ 1.50 लाख रुपए गायब थे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/357NG8P
0 comments:
Post a Comment