किराए के बाड़ों में 4 टैंकर से 10800 लीटर बायो डीजल जब्त

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
कमिश्नरेट की क्राइम स्पेशल टीम (सीएसटी) व पुलिस ने कुड़ी भगतासनी थानान्तर्गत मोगड़ा स्थित दो बाड़ों में खड़े 4 टैंकर से 10800 लीटर बायो डीजल, 15321 रुपए व अन्य उपकरण जब्त कर शुक्रवार को तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस उपायुक्त (क्राइम) राजकुमार सिंह ने बताया कि मोगड़ा में सालावास रोड पर टायर शोरूम के पीछे दो बाड़ों में बायो डीजल का स्टॉक होने की सूचना मिली। तस्दीक के बाद सीएसटी प्रभारी के नेतृत्व में दोनों बाड़ों में दबिश दी गई, जहां डीजल से भरे चार टैंकर खड़े मिले।
सहायक पुलिस आयुक्त (बोरानाडा) मांगीलाल को भी वहां बुलाया गया। टैंकों में मिलावटी बायो डीजल होने के संदेह में जिला रसद विभाग से निरीक्षक मानवेन्द्र और आइओसीएल के सहायक प्रबंधक राजन मनोचा व रोहित गुप्त भी मौके पर आए। जांच करने पर चारों टैंकरों में बायो डीजल होने की पुष्टि हुई।इ
न टैंकरों में 10800 लीटर अवैध बायो डीजल जब्त किया गया। वहीं, बाड़ों में बायो डीजल के स्टॉक व सप्लाई करने में प्रयुक्त होने वाला एक जनरेटर, दो पम्प सैट, दो गैस कटर और बायो डीजल की बिक्री से प्राप्त 15321 रुपए भी जब्त किए गए। यह दोनों बाड़े एमआर जैन ने किराए पर ले रखे थे। जिनके बारे में जांच की जा रही है।
एसीपी मांगीलाल की तरफ से आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर मोगड़ा निवासी प्रेमाराम पुत्र कानाराम पटेल, बागाराम पुत्र भींयाराम पटेल व पप्पुराम पुत्र आजूराम देवासी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस का कहना है कि बायो डीजल बिक्री व सप्लाई के लिए बाड़े किराए पर ले रखे हैं। मालिक के संबंध में जांच की जा रही है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2SYQDWw
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment