श्रमिकों के कमरे से दिनदहाड़े सोने के जेवर व रुपए चोरी

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
चोरों ने देवनगर थानान्तर्गत पाल लिंक रोड पर श्रमिकों के कमरे से दिनदहाड़े सोने-चांदी के आभूषण व रुपए चुरा लिए। वहीं, कुड़ी भगतासनी थानान्तर्गत झालामण्ड में हनुमंत विहार स्थित सूने मकान से कीमती घरेलू सामान चोरी कर लिया गया।

देवनगर थाना पुलिस के अनुसार मूलत: अजमेर हाल पाल लिंक रोड पर आर्यन बिल्डिंग के पीछे निवासी श्रमिक जितेन्द्र पुत्र नारायणलाल प्रजापत बुधवार सुबह परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मजदूरी पर गया था। मां अकेली कमरे में थी। जो दोपहर एक बजे किसी कार्य से बाहर गईं। शाम सात बजे सभी लौटे तो कमरे पर ताला टूटा था। अंदर बक्सों में रखो सोने का मंगलसूत्र, सोने का मादलिया, चांदी की पायजेब जोड़ी, सोने के लूंग व पांच हजार रुपए गायब थे।
उधर, मूलत: बिलाड़ा में रणसी गांव हाल झालामण्ड में हनुमंत विहार योजना निवासी भवानीसिंह गत 25 मई की रात बीजेएस में अपने भाई के घर गया था। वह दूसरे दिन घर लौटा तो ताले गायब थे। दरवाजा खुला था। अंदर सामान बिखरा था। चोरों ने एलइडी टीवी, दो चुल्हे, गैस सिलेण्डर व अन्य सामान चुरा लिया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3gcyqwz
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment