रेलवे कर्मचारी संगठन यूपीआरएमएस चुनाव 1 को

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ (यूपीआरएमएस) जोधपुर मण्डल के चुनाव गुरुवार को होंगे। चुनाव सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक संघ के मण्डल कार्यालय में गुप्त मतदान से होंगे। चुनाव के बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे। चुनाव में 9 शाखाओं जोधपुर मैन, जोधपुर लाइन, लोको, भगत की कोठी, समदड़ी, बाड़मेर, मेड़ता रोड, डेगाना व वर्कशॉप शाखाओं के पदाधिकारी मतदान करेंगे
चुनाव अधिकारी एसआई जैकब ने बताया कि अध्यक्ष व सचिव पद के लिए चुनाव होंगे। वर्तमान मण्डल सचिव अजय शर्मा पैनल से अध्यक्ष पद के लिए भरत जोशी का मुकाबला पृथ्वीसिंह से होंगे। वहीं सचिव पद के लिए स्वयं मण्डल सचिव अजय शर्मा का मुकाबला भागीरथराम विश्नोई से होगा। प्रतिद्वंद्वी गुट की ओर से किसी उम्मीदवार के मैदान में नहीं होने से अजय शर्मा पैनल के आठ पदाधिकारियों के निर्विरोध निर्वाचित हो गए है। अब केवल अध्यक्ष व सचिव पदों के लिए ही चुनाव होगा।
--
ये हुए निर्विरोध निर्वाचित
मण्डल उपाध्यक्ष पद पर सुल्तानसिंह मीना व धुडाराम गुजर, मण्डल संयुक्त सचिव पद पर जुगल गौड व शंकर दयाल डूडी, मण्डल कोषाध्यक्ष पद पर राजेश शर्मा व मण्डल सहायक सचिव पद पर गौरव गोदारा, नरेश कुमार चौहान व शक्तिसिंह चौहान निर्वाचित घोषित किए गए।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3x2XZYd
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment