औद्योगिक हित व विकास के लिए सदैव तत्पर रहेंगे

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
मरुधरा इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन (एमआईए) की 39 वीं नवनिर्वाचित कार्यकारिणी वर्ष 2021-22 का शपथ ग्रहण बुधवार को समारोहपूर्वक एमआईए सभागार में आयोजित किया गया। चुनाव अधिकारी श्याम कमल शर्मा ने बताया कि समारोह की मुख्य अतिथि शहर विधायक मनीषा पंवार ने एमआईए की 39 वीं नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। जिसमें भंवरलाल चौपड़ा अध्यक्ष, नरेश बोथरा व मुकेश खत्री उपाध्यक्ष, निलेश संचेती सचिव, गोविंद अग्रवाल व गुमानाराम जांगिड सहसचिव, पंकज राठी कोषाध्यक्ष व कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में पारसमल धारीवाल, धनराज चौहान, श्रेयांस मेहता, श्रीकान्त शर्मा, मनीष खत्री, रमन सिंहल, ईमरान खान, निलेश भंसाली, संजय छाजेड़, सागर मोहनोत, अंकुश सिंहल, विनोद परिहार, रतन माहेश्वरी, संदीप चौधरी व प्रवीण कंसारा ने शपथ ग्रहण की। सहवृत्त कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में सांवरमल अग्रवाल, मनीष छाजेड़, प्रीति लोहिया, कमलेश जैन, अंकुर लीला, राजेश नरूला शामिल है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष चौपड़ा ने कहा कि कार्यकारिणी औद्योगिक विकास व हित के लिए एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्षों व सदस्यों के सहयोग व मार्गदर्शन में कार्य करने के लिए सदैव तत्पर रहेगी।
रीको लि के निदेशक सुनील परिहार ने एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई देते हुए कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान एसोसिएशन व उद्यमियों की ओर से जिला प्रशासन को ऑक्सीजन गैस सिलेण्डर व मेडिकल उपकरण उपलब्ध करवाने में किए गए सहयोग के लिए आभार जताया। कार्यक्रम में अनेक उद्यमी मौजूद थे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3AgTVWc
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment