जून माह में 819 पॉजिटिव और 29 मरीज चल बसे

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. कोरोना संक्रमण जून माह में शांति धारण किए रहा। इस माह के 30 दिन में 819 पॉजिटिव रोगी सामने आए और 29 मरीजों की मौत हुईं। 3688 मरीज डिस्चार्ज हुए। जिले में बुधवार को 6 नए पॉजिटिव केस सामने आए और 19 रोगी डिस्चार्ज हुए। शहर में केवल दो रोगी मधुबन जोन से पॉजिटिव सामने आए। देहात के सालावास लूणी में 2, बावड़ी-बालेसर ब्लॉक में एक-एक संक्रमित रोगी मिला। इस साल अब तक 71845 जने संक्रमित, 67262 डिस्चार्ज और 12 सौ मौतें हुई हैं। वहीं संक्रमण को लेकर स्थिति कंट्रोल में है, इस कारण प्रशासन भी राहत महसूस कर रहा है।

केवल 335 जनों को लगी कोविड की पहली डोज

जोधपुर में कोविड टीके के अभाव में टीकाकरण अभियान फीका चल रहा है। बुधवार को महज 335 जनों को कोविड का पहला टीका लगा। आरसीएचओ डॉ. कौशल दवे ने कहा कि 7 साइट्स पर 90 जनों ने द्वितीय डोज लगवाई। 18 से 44 आयुवर्ग में 301 को पहली डोज लगाई गई। 45 से ऊपर 95 को प्रथम-द्वितीय डोज लगी। 60 से ऊपर 29 जनों ने प्रथम व द्वितीय बार वैक्सीनेशन कराया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3h30OTv
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment