कामाख्या-भगत की कोठी का संचालन 18 से

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
रेलवे की ओर से कामाख्या-भगत की कोठी- कामाख्या साप्ताहिक स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन 18 जून से होगा। रेलवे प्रवक्ता गोपाल शर्मा के अनुसार गाडी संख्या 05624 कामाख्या-भगत की कोठी स्पेशल 18 जून से प्रत्येक शुक्रवार को कामाख्या से शाम 5.15 बजे रवाना होकर पटना जं, वाराणसी, लखनऊ, दिल्ली, रतनगढ़ होते हुए सुजानगढ़ रविवार शाम 4.45 बजे, लाडनूं, डीडवाना, छोटी खाटू, डेगाना जं, मेड़ता रोड जं होते हुए रात 9 बजे जोधपुर व रात 9.45 बजे भगत की कोठी पहुंचेगी।

इसी प्रकार गाडी संख्या 05623 भगत की कोठी-कामाख्या स्पेशल 22 जून से प्रत्येक मंगलवार को भगत की कोठी से शाम 4.10 बजे रवाना होकर जोधपुर, मेड़ता रोड जं, डेगाना, छोटी खाटू, डीडवाना, लाडनूं, सुजानगढ़ होते हुए गुरुवार को रात 11.10 बजे कामाख्या पहुंचेगी। यह ट्रेन मार्ग में रंगिया जं, बरपेटारोड, न्यू बोगई गांव, कोकराझार, न्यू अलीपुरद्वार, न्यू कुचविहार, न्यू जलपाईगुडी, किशनगंज, कटिहार, नौगछिया, खगरिया, बेगुसराय, न्यू बरौनी, पटना, आरा जं, बक्सर, वाराणसी, शाहगंज जं, फैजाबाद जं, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद, गाजियाबाद, दिल्ली जं, दिल्ली कैंट, गुडगांव, रेवाड़ी जं, महेन्द्रगढ़, सतनाली, लोहारू, सादुलपुर जं, चूरू, रतनगढ़ जं, सुजानगढ़, लाडनूं, डीडवाना, छोटी खाटू, डेगाना, मेडता रोड जं व जोधपुर जं स्टेशनों पर ठहराव करेगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3pK35Wi
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment