फलोदी जिला अस्पताल : रोगियों को ऑक्सीजन लाइन से मिल रही श्वास

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

फलोदी (जोधपुर). ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहे कोविड संक्रमण के उपचाराधीन रोगियों को शुक्रवार से पाइपलाइन से जीवन की श्वास पहुंचाने का कार्य शुरु कर दिया गया है।

सेवा भारती ने कोविड रोगियों के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त नया वार्ड तैयार किया है, जिसमें रोगियों तक ऑक्सीजन अब सिलेण्डर से नहीं बल्कि पाइपलाइन के माध्यम से पहुंचाई जा रही है। शुक्रवार को नए वार्ड का शुभारम्भ किया गया। इसमें पहले दिन नौ नए संक्रमितों को भर्ती कर उन्हें पाइपलाइन से ऑक्सीजन की सुविधा दी गई।


गौरतलब है कि ऑक्सीजन पाइपलाइन लगाने का कार्य गत आठ मई को प्रारम्भ किया गया था, जिसका कार्य गुरुवार रात को पूरा होने के बाद शुक्रवार को इस नए वार्ड को भी कोविड रोगियों के उपचार के लिए शुरु कर दिया गया है।


3.46 लाख की लागत से नया वार्ड तैयार

जानकारों के अनुसार जिला अस्पताल के नए कोविड वार्ड में पाइपलाइन से ऑक्सीजन आपूर्ति की लागत 3.46 लाख की आई है। इसका खर्च भामाशाह सुनिल गुड्डू छंगाणी ने वहन की है और सेवा भारती के प्रबन्ध में पाइपलाइन बिछाने व वार्ड में अन्य सुविधाएं जुटाने का कार्य किया गया।


गौरतलब है कि कोविड महामारी के इस दौर में भामाशाह सुनील छंगाणी ने पूर्व में भी सेवा भारती को कोविड वार्ड की व्यवस्था व उपचार की सामग्री जुटाने के लिए एक लाख ग्यारह हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी थी। पाइपलाइन से ऑक्सीजन आपूर्ति से वर्तमान कोटे के हिसाब से छह सिलेण्डर प्रतिदिन की बचत होगी।


पहले दिन नौ रोगी भर्ती
जिला अस्पताल में सेवा भारती की ओर से संचालित कोविड केयर वार्ड में पाइप लाइन बिछाकर रोगियों को सुविधा का कार्य शुरु कर दिया है। पहले दिन इस वार्ड में नौ नए रोगियों को भर्ती किया गया है। कुल 25 रोगी कोविड संक्रमित भर्ती है। उन्हें प्रतिदिन ऑक्सीजन की जरुरत पड़ रही है।

- मनोज व्यास, केयर टेकर, सेवा भारती



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3oF1j8u
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment