जोधपुर. अखिल भारतीय विश्नोई महासभा के सभी पदाधिकारियों की ऑनलाईन बैठक हुई जिसमें राजस्थान, हरियाणा सहित पूरे देश से विश्नोई समाज के सभी मंत्री, विधायक, पूर्व सांसद एवं पूर्व विधायक तथा महासभा पदाधिकारी मौजूद थे। बैठक में महासभा संरक्षक कुलदीप विश्नोई ने महासभा की ओर से कोरोना महामारी के दौर में चलाए जा रहे राहत कार्यों का जायजा लिया तथा आगामी सेवा कार्यों के बारे विस्तार से विचार-विमर्श किया। महासभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवेंद्र बुढिया ने बताया कि भजन ग्लोबल इम्पैक्ट फाउंडेशन की ओर से पांच लाख से ज्यादा जरूरतमंदों को खाना पहुंचाया है। साथ ही ऑक्सीजन बैड, कंसंट्रेटर, वेंटिलेटर, ऑक्सीजन सिंलेडर मुहैया करवा रहे हैं। बैठक में कुलदीप विश्नोई ने कहा कि विश्नोई समाज में वैवाहिक समारोह में भीड़ के कारण संक्रमण समाज में तेज़ी से फैला और कई नौजवान काल कवलित हो गए। ऐसे आयोजनों से सभी को बचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद समाज बंधु की सेवा के लिए विकट परिस्थिति में महासभा हर सम्भव प्रयास करेगी। गुरु महाराज के व्यक्तिगत शील और स्वच्छता के नियम कोरोना के विरुद्ध हमारे संघर्ष में कारगर साबित हो सकते हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2QIMHsh
0 comments:
Post a Comment