बोयल में आयुर्वेदिक चिकित्सक ने निभाया मानवीय फर्ज

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

पीपाड़सिटी (जोधपुर). कोविड काल में मरीजों में ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए जहां भामाशाहों में कंसंट्रेटर मशीनें देने की होड़ लगी हैं, वहीं अपने क्षेत्र के आयुर्वेदिक चिकित्सा से जुड़े मरीजों के लिए ऑक्सीजन की कमी को पूरा करने के लिए एक आयुर्वेदिक चिकित्सक ने अपने वेतन से बचत की राशि से एक मशीन उपलब्ध करवा कर अपना फर्ज निभाने की अनुपम मिसाल पेश की हैं। पंचायत समिति क्षेत्र के बोयल में आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. पारस जैन की इस भावना को देख ग्रामीण मरीज भी उनके कायल हो गए है।

डॉ. जैन के अनुसार राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय में कई ऐसे मरीज आते हैं जिनको सांस लेने में मुश्किल हो रही थी, इसे देखते हुए उन्होंने अपनी जेब से कंसंट्रेटर मशीन खरीद कर मरीजों को नि:शुल्क सेवा उपलब्ध कराने का निर्णय किया। डॉ. जैन की इस सेवा भावना को देख गुरुवार को ग्रामीणों ने सरपंच जयसिंह के नेतृत्व में उनका अभिनन्दन किया। आयुर्वेद विभाग के उपनिदेशक मनोहरसिंह भी इस अवसर पर वर्चुअल ऑनलाइन से शामिल हुए और उन्होंने भी अपने चिकित्सक के प्रयासों को प्रेरणादायी बताया।


मिशन ऑक्सीजन ग्रुप ने दी कंसंट्रेटर मशीन


शहर के मिशन ऑक्सीजन मशीन ग्रुप ने राजकीय जिला अस्पताल में कोरोना पीडि़त मरीजों की जान बचाने के साथ ऑक्सीजन के रूप में संजीवनी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अभियान शुरू कर एक ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भेंट किया।

ग्रुप ने अपनी मुहिम को मजबूत करते हुए समाजसेवी जीतू सैनी आदि के संयुक्त आर्थिक सहयोग से एक कंसंट्रेटर प्रदान किया। इससे पहले ग्रुप ने 8 पंखे भी दिए इसके साथ 7 बेड देने की घोषणा की हैं। अस्पताल में पूर्व पालिका अध्यक्ष महेंद्रसिंह कच्छावाह ने ऑक्सीजन मशीन कोविड सेंटर प्रभारी डॉ. जितेंद्र पटेल को सुपुर्द की।

इस अवसर पर डॉ. धर्मेंद्र सुथार, डॉ. प्रहलादसिंह बारहट, डॉ. जयप्रकाश सोनगरा सहित ग्रुप के सदस्य मौजूद रहे। सामाजिक कार्यकर्ता जीतू सैनी ने बताया की ग्रुप के सदस्य श्याम टाक, सोहनलाल माली सिलारी सहित अन्य युवाओं के सहयोग से अन्य आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3hGR1n1
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment