बालेसर (जोधपुर). जोधपुर जिले की राजकीय सामुदायिक अस्पताल बालेसर में शुरू किए गए कोविड-19 हेल्थ केयर सेंटर में चिकित्सकों की मेहनत व भामाशाहों के प्रयासों ने 12 दिन में 15 कोरोना मरीजों को जीवनदान दिया है। चिकित्सक डॉ. रईस खान मेहर, डॉ. राजेंद्र गर्ग व महेन्द्र कच्छवाह की टीम यहां जुटी हुई है।
संस्थाओं का सहयोग
अस्पताल में कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए कुछ संस्थाएं इन चिकित्सकों की अपील पर जीवनरक्षक उपकरण एवं अन्य सामग्री उपलब्ध करवाने में आगे आई हैं जिनमें श्री राम सेवा संस्थान बालेसर, विजय चोपड़ा चैरिटेबल ट्रस्ट, आइओटी कंपनी एवं अन्य भामाशाह ने ऑक्सीजन सिलेंडर, ऑक्सीमीटर, मास्क, सैनिटाइजर, कूलर, पंखे सहित अन्य सामग्री अस्पताल में भेंट किए है ।
ऑक्सीजन प्लांट का कार्य शुरू
बालेसर अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। इस प्लांट में मशीनरी के लिए विधायक कोष से 41 लाख रुपए स्वीकृत हुए हैं लेकिन फाउंडेशन निर्माण के लिए कम से कम 7-8 लाख रुपए की जरूरत होने से डॉ. खान एवं डॉ. राजेंद्र गर्ग ने अपने स्तर पर भामाशाह से सहयोग लेकर 1 लाख राशि एकत्रित कर ठेकेदार को सौंपी है तथा सरपंच संघ ने भी ढाई लाख रुपए सहयोग राशि देने की घोषणा की है।
ईद पर भी घर नहीं गए
गौरतलब है कि बालेसर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रईस खान मेहर दिन-रात बालेसर अस्पताल में हेल्थ केयर सेंटर एवं अन्य व्यवस्थाएं सुचारू करने में जुटे हुए हैं 14 मई को ईद के बावजूद भी डॉ. खान अपने घर नहीं जा कर बालेसर अस्पताल में ही रोगियों का उपचार एवं व्यवस्थाएं सुचारू करने में लगे रहे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3f6SC3u
0 comments:
Post a Comment