फलोदी (जोधपुर) . कोविड महामारी से वैक्सीनेशन से जंग जीतने के लिए 18 प्लस के युवाओं की आस जिम्मेदारों की बेपरवाही से पूरी नहीं हो पा रही है।
हालात यह है कि करीब एक माह से युवा वैक्सीनेशन करवाकर अपना जीवन सुरक्षित करने की आस लगाए हुए हैं, लेकिन उनकी आस पूरी नहीं हो पा रही है।
जानकारों की माने तो युवा प्रतिदिन शाम छह बजते ही मोबाइल व कम्प्यूटर से वैक्सीनेशन के लिए स्लॉट बुकिंग के लिए साइट में बुकिंग तलाश रहे हैं, लेकिन करीब एक पखवाड़े से उन्हें निराश होना पड़ रहा है। हालात यह है कि फलोदी, लोहावट व बाप में अब तक महज 2742 व्यक्तियों के ही वैक्सीनेशन लग पायी है, ऐसे में वैक्सीनेशन के दम पर जंग जीतने के दावे खोखले साबित होते दिख रहे हैं।
हांफा वैक्सीनेशन
फलोदी व बाप में 18 प्लस के व्यक्तियों को वैक्सीनेशन का कार्य 6 मई से शुरु हुआ था, जो 10 मई तक ही चल सका। लोहावट में ग्रामीणों की मांग पर दो दिन वैक्सीनेशन चलाया गया।
जोधपुर जिले के अन्य 17 वैक्सीनेशन केन्द्रों पर अभी भी 18 प्लस का वैक्सीनेशन चल रहा है, जबकि फलोदी, लोहावट व बाप में गत 18 दिनों से वैक्सीनेशन नहीं हुआ है, जबकि जिले के ग्रामीण अंचलों में यहां कोविड के मामले सर्वाधिक रिकॉर्ड हुए हैं। हालात यह है कि फलोदी में 1980 व बाप में 762 व्यक्तियों को ही वैक्सीन लग पाई है।
फैक्ट फाइल
- 10 लाख से अधिक मतदाता हैं फलोदी व लोहावट विधानसभा क्षेत्र में
- 3 हजार से अधिक गांव व ढाणियां है फलोदी, लोहावट व बाप में
- 225 ग्राम पंचायतें मुख्यालय हैं यहां
- 5 लाख से अधिक व्यक्ति 18 प्लस के हैं, जिन्हें कोविड वैक्सीनेशन का है इंतजार
वैक्सीनेशन नहीं उपलब्ध
फलोदी खण्ड मुख्य चिकित्सालय क्षेत्र में 18 प्लस के 1980 व्यक्तियों के टीके लगाए गए हैं, 11 मई के बाद वैक्सीनेशन की डोज उपलब्ध नहीं हो पा रही है। बीच में कुछ डोज प्राप्त हुई थी, जिसे फ्रन्टलाइन वर्कर के लगा दी गई। जब भी वैक्सीनेशन आएगी, वैक्सीनेशन का कार्य शुरु कर दिया जाएगा।
- डॉ. महावीरसिंह भाटी, खण्ड मुख्य चिकित्साधिकारी, फलोदी
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3c2pfh1
0 comments:
Post a Comment