अच्छी खबर: कोरोना संक्रमण धड़ाम, 113 संक्रमित

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. जोधपुर में मंगलवार का दिन राहत लेकर आया। लॉकडाउन के नतीजे से जोधपुर में ५१ दिन बाद कोरोना का आंकड़ा एक सौ के आसपास पहुंचा, मंगलवार को केवल ११३ ही मरीज सामने आए। इससे पहले गत ४ अप्रेल को १९४ केस सामने आए थे। उसके बाद लगातार कोरोना बढ़ता गया। संक्रमण की घटती दर ने मंगलवार शाम कुछ राहत मिली। ७०३ मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है और १२ की मौत हो गई। मई माह के २५ दिनों में ३२११९ जने संक्रमित, ४६२९१ डिस्चार्ज और ६९० ने दम तोड़ा है। वहीं इस साल अब तक ६९७७२ जने संक्रमित, ६०३३५ डिस्चार्ज और ११३४ मौतें हुई हैं।

एम्स जोधपुर में आशापूरन निवासी मूंगी देवी (५० ), सुभाष चौक रातानाडा निवासी ओमप्रकाश परिहार ( ६०), कानासर बाप निवासी कंवर लाल ( ४१), जोधपुर निवासी सुनील शर्मा ( ५७), बासनी प्रथम फेज निवासी उम्मेदसिंह ( ५८) का निधन हो गया। एमडीएम अस्पताल में लूनी निवासी कुकी देवी ( ४६), बासनी तिंवरी निवासी हीरादेवी ( ४५), बिरामी लूनी निवासी तमन्ना ( ३९), बासनी निवासी सायर देवी ( ६०), ओसियां निवासी उदयसिंह ( ७१) और फलोदी निवासी सलीमत ( ५०) की भी मौत हो गई। एमजीएच में ओसियां निवासी दूदाराम ( ५५) की मौत हो गई।

4835 को लगा कोविड टीका
जोधपुर में ४८३५ को मंगलवार को कोविड का पहला टीका लगा। हैल्थ वर्कर्स में १५५ प्रथम डोज, ३१ द्वितीय डोज, फ्रंटलाइन वर्कर्स में १०५ प्रथम, ६४ द्वितीय डोज, १८ से ४४ आयुवर्ग में २६३७ को द्वितीय, ४५ से ६० वर्ष में १६२७ प्रथम, २४४ को द्वितीय डोज, ६० से अधिक आयु में ३११ प्रथम व १३१ ने द्वितीय डोज लगवाई। सैकंड डोज ४७० ने लगवाई। आरसीएचओ डॉ. कौशल दवे ने बताया कि ८४ जगह वैक्सीनेशन हुआ।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3flp2HZ
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment