सिन्धी समाज ने श्रद्धा से मनाया चेटीचण्ड पर्व

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. सिंधी समाज के आराध्य भगवान झूलेलाल का अवतरण दिवस चेटीचंड मंगलवार को शहर के सभी झूलेलाल मन्दिरों में व घरों में श्रद्धा पूर्वक गाइड लाइन की पालना के साथ मनाया गया। झूलेलाल मंदिरों में सिंधी पंचायतों के नाममात्र पदाधिकारी पहुंचे तथा भगवान झूलेलाल की आरती कर मंदिर शिखर पर ध्वजा चढ़ाई गई। चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड तीसरा पुलिया स्थित झूलेलाल महल में सिन्धी सैन्ट्रल पंचायत, संत नामदेव ट्रस्ट की ओर से सुबह शोभायात्रा की जगह पैदल परिक्रमा सादगी से रवाना होकर 16 सेक्टर स्थित सिन्धी पंचायत भवन पहुंची। बाबा शंकरदास, पंचायत अध्यक्ष राम तौलानी, महासचिव लक्ष्मण खेतानी, सिन्धी गुरु संगत दरबार अध्यक्ष मुरली गंगवानी, प्रभू ठारवानी, पूनम मोतियानी, महेश खेतानी सहित सेवादारों ने ध्वजारोहण किया।
सोजती गेट स्थित प्राचीन झूलेलाल मन्दिर में बाबा नारुमल मण्डली के सानिध्य में सुबह 10 बजे पूजन के बाद ध्वजा चढाई गई व शाम को बाबा जयरामदास, भगवानदास मुरजानी तथा मण्डली सहयोगियों ने पारम्परिक सिंधी भक्ति गीत पंजड़े (बहिराणा साहिब) की प्रस्तुति दी। सरदारपुरा 9 सी रोड स्थित मन्दिर में वासुदेव खेराजानी, राधाकिशन, लक्ष्मण, नवीन मूलचन्दानी आदि ने भजन प्रस्तुत किए। सुभाष चौक रातानाडा स्थित सिन्धी धर्मशाला में बाबा हरीश तौलानी व पंचायत अध्यक्ष हरीश कारवानी ने ध्वजारोहण किया। सिन्धी पंचायत प्रताप नगर अध्यक्ष अशोक मूलचन्दानी, महासचिव प्रदीप वरदानी तथा पंचायत पदाधिकारियों ने आरती की। सिन्धु महल में कन्हैयालाल टेवानी व पं. राजा शर्मा, राजकुमार आसुदानी, हरीश लालवानी, धीरुभाई गोस्वामी, हरीश भेरवानी व समाज बन्धुओं ने ध्वजारोहण किया। शक्ति नगर सिन्धी पंचायत भवन में लख्मीचन्द किशनानी के संयोजन में ध्वजारोहण किया गया



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3mKtHFp
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment