पीपाड़सिटी (जोधपुर) . शहर के नानंण बाइपास के पास एक बुधवार को दो पक्षों में भूमि विवाद को लेकर हुए पथराव व हमले में पांच जने घायल हो गए। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर परस्पर मुकदमे दर्ज किए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
पुलिस थानाधिकारी बाबूलाल राणा के अनुसार परिवादी भगवानराम माली ने अपनी रिपोर्ट में आरोपियों पर खातेदारीसुदा कृषि भूमि में घुसकर जान से मारने की नियत से हमला कर मारपीट, गाली ग्लोच का आरोप लगाते हुए बताया कि सुबह के करीब नौ बजे में उसका भाई भागीरथ, पप्पुराम, हापुराम सहित आसपास के कई व्यक्ति धनाराम, जगदीश, जितेन्द्र द्वारा बिजली का खम्बा रास्ते की भूमि से हटाकर प्रार्थी के पिता की खातेदारी सुदा भूमि में जबरदस्ती रोप देने तारबंदी तोड़ कर छीणें हटाने को जमीन पर आपस में बातचीत कर रहे थे तभी जगदीश, जितेन्द्र हाथ मे कूट लेकर, धनाराम हाथ में लाटी लेकर सुमेरराम, गजेन्द्र,जितेन्द्र, दिनेश, गणपत सभी के हाथ मे लाठियां पावड़े, व कृषि के कई औजार तथा अशोक सहित अन्य प्रार्थी की खातेदारी सुदा खेत में घुसे और हमला कर दिया।
हमले के दौरान उस पर धनाराम ने लाठी की सिर में मारी भागीरथ के सिर में जितेन्द्र ने कुल्हाड़ी की मारी, पपुराम के सिर मे जगदीश ने कूट की मारी। इस हमले में परिवादी, भागीरथ व पपुराम व हापुराम जख्मी हो गए।
आरोपियों ने हमारी जमीन पर तारबंदी व छीने तोड़ दी, लाइट कनेक्शन भी काट दिया। दूसरी तरफ परिवादी गजराज ने भगवानराम सहित अन्य पर बाइक से जाते समय बीच रास्ते मे रोककर हमला कर घायल करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट पेश की।
सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक पुराराम मीणा ने घटनास्थल का अवलोकन कर घायलों की मेडिकल जांच कराई। इस मामले में पुलिस ने परस्पर मुकदमे दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3e8TMKu
0 comments:
Post a Comment