जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट प्रशासन ने अग्रिम आदेश तक 188 न्यायिक अधिकारियों को अपने मौजूदा पदस्थापन के अलावा रिक्त पदों पर पीठासीन अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है।
रजिस्ट्रार जनरल ने अजमेर, अलवर, बालोतरा, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बीकानेर, बूंदी, चित्तौडगढ़़, चूरू, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, जयपुर महानगर प्रथम व द्वितीय, जयपुर जिला, जैसलमेर, जालोर, झालावाड़, झुंझुंनू, जोधपुर महानगर, जोधपुर जिला, करौली, कोटा, मेड़ता, पाली, प्रतापगढ़, सवाईमाधोपुर, सीकर, सिरोही, टोंक तथा उदयपुर जिला न्यायिक क्षेत्राधिकार में पदस्थापित न्यायिक अधिकारियों को अतिरिक्त पदभार दिया है। जोधपुर महानगर में सत्यपाल वर्मा को किराया अपील अधिकरण, सुषमा पारीक को एससीएसटी कोर्ट, पूर्णिमा गौड़ को एडीजे संख्या दो, ललित डाबी को सीबीआई मामलात कोर्ट में एसीएमएम, सुमन चौधरी को एमएम संख्या प्रथम, मोहितास सिंह पंवार को एमएम संख्या चार, मदन लाल बालोतिया को एमएम संख्या 7, प्रतिभा मोट्यार को एमएम संख्या 8, अजय सिंगारिया को एनआई एक्ट मामलात कोर्ट संख्या पांच, रामचंद्र चौहान को एनआई एक्ट मामलात कोर्ट संख्या आठ तथा हिमांशु कुमावत को एनआई एक्ट मामलात कोर्ट संख्या 10 में पीठासीन अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इसी तरह जोधपुर जिला में पुखराज गहलोत को एडीजे बिलाड़ा तथा अनिता सिंदल को सीजे एंड जेएम का प्रभार दिया गया है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2QVgDAY
0 comments:
Post a Comment