जोधपुर।
ट्रेन में यात्रा के दौरान एक यात्री अपनी सात लाख रुपए की बेशकीमती घड़ी भूल कोच में ही भूल गया। जो जोधपुर रेल मण्डल टीटीई ने यात्री द्वारा फ स्र्ट एसी कोच में भूली घड़ी लौटाकर अनुकरणीय कार्य किया है।पिछले दिनों पुंगलपाड़ा निवासी तरुण पुंगलिया व्यवसाय के सिलसिले में जोधपुर से फ स्र्ट एसी कोच में दिल्ली गए, वहां से आगे की यात्रा हवाईजहाज से की। इस दरमियान वह हांगकांग से खरीदी गई अपनी घड़ी ट्रेन के एसी कोच में ही भूल गया। उसने रेलवे में कार्यरत चल टिकट परीक्षक मजिस्ट्रेट स्क्वायड सुनील थानवी को घटना की जानकारी दी, तो थानवी ने उस ट्रेन के एसी कोच के कंडक्टर केके पारीक और कोच अटेंडेंट धर्मेंद्र मिश्रा से इस संबंध में पता करने को कहा। कोच में घड़ी ढूंढऩे पर वह घड़ी कोच अटेंडेंट धर्मेन्द्र मिश्रा को मिली और घड़ी मिलने की पुष्टि की और यात्री को सूचना दी गई। शुक्रवार को पुंगलिया के जोधपुर पहुंचने पर मंडल मुख्य टिकट निरीक्षक कार्यालय में पुंगलिया को उनकी घड़ी लौटाई। पूंगलिया ने बताया कि उन्होंने यह घड़ी हांगकांग से करीब सात लाख में खरीदी थी।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3lXJ9xB
0 comments:
Post a Comment