RTO--वाहन मालिक 31 तक जमा करा सकते है कर

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
परिवहन विभाग की ओर से वाहन कर पर देय ब्याज व पेनल्टी में 100 प्रतिशत छूट दी गई है। इसके तहत जोधपुर रीजन में 1626 वाहनों के 1593.29 लाख रुपए जिसमें 1101.90 लाख रुपए कर व 494.93 लाख रुपए पेनल्टी वसूली गई है। एमनेस्टी योजना 2021 के तहत कर में दी गई छूट से 494.33 लाख व पेनल्टी में दी गई छूट 1101.90 लाख रुपए की वसूली की गई है। होली के त्यौहार व राजकीय अवकाश शनिवार को कार्यालय में कैश काउंटर खुले रहे व 28 मार्च को भी काउण्टर खुले रहेंगे। वाहन स्वामी व प्रतिनिधि एमनेस्टी योजना का पूर्ण लाभ उठाकर वाहन कर जमा करवा सकते है।
----
ई-रवन्ना चालान में 92 लाख की वसूली
ई-रवन्ना चालान के अंतर्गत 461 वाहनो के बकाया 606.05 लाख में से एमनेस्टी योजना के अंतर्गत 75 से 85 प्रतिशत छूट देते हुए 513.83 लाख की छूट वाहन स्वामियों को दी गई व 92.22 लाख रुपए वसूले गए।
---
अप्रेल से भार वाहनों पर वसूली जाएगी 3 प्रतिशत पेनल्टी
जोधपुर रीजन में पंजीकृत भार वाहनों से वर्ष 2021-22 का अग्रिम वार्षिक कर की वसूली के लिए प्रमुख राष्ट्रीय व राजमार्गो पर चैक पोस्टें स्थापित कर भार वाहनों को सीज की कार्यवाही के साथ अग्रिम वार्षिक कर की वसूली के साथ 1.5 प्रतिशत प्रति माह की दर से शास्ती वसूल की जा रही है। माह अप्रेल 2021 से भार वाहनों में 3 प्रतिशत पेनल्टी वसूली जाएगी। अब तक करीब 800 भार वाहनों को सीज करके कर वसूली की गई है।
--
एमनेस्टी योजना 31 मार्च को समाप्त हो जाएगी। उसके बाद वाहनों के बकाया कर पर ब्याज व पेनल्टी में किसी भी प्रकार की छूट नहीं दी जाएगी व ई-रवाना चालानों की पूर्ण प्रशमन राशि वसूली जाएगी।
रामनारायण बडगुजर, प्रादेशिक परिवहन अधिकारी
जोधपुर
-------



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/31mfULl
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment