अब ऐसा तैयार होगा हमारा पावटा जिला अस्पताल

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.

जिला अस्पताल पावटा के विस्तार का वर्चुअल शिलान्यास कलक्ट्रेट स्थित राजीव गांधी सेवा केंद्र में शनिवार को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किया। पीएमओ डॉ. अजीत जाखड़ ने बताया कि पावटा अस्पताल का विस्तार समीप स्थित कृषि कार्यालय की 5 बीघा भूमि हस्तांतरण होने के उपरांत 7 अप्रेल से प्रारंभ होने जा रहा है, जिसे आरएसआरडीसी द्वारा तैयार किया जाएगा। लगभग 25 करोड का कार्य अगले 18 महीने में पूर्ण किया जाएगा। जिसमें स्टिल्ट पार्किंग, ग्राउंड फ्लोर पर सभी विशिष्टताओं का ओपीडी ब्लॉक, प्रथम तल पर विभिन्न विशेषताओं के वार्ड, द्वितीय तल पर आधुनिक ऑपरेशन थिएटर कॉम्पलेक्स होंगे।

उम्मेद अस्पताल में ४डी सोनोग्राफी मशीन का वर्चुअल लोकार्पण किया

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पावटा अस्पताल के डेढ़ सौ से तीन सौ बैड सुविधा विस्तार कार्य शिलान्यास के साथ उम्मेद अस्पताल में स्थापित ४डी सोनाग्राफी मशीन का भी वर्चुअल लोकार्पण किया। कार्यक्रम में एडीएम एमएल नेहरा, शहर कांग्रेस निवर्तमान अध्यक्ष सईद अंसारी, उम्मेद अधीक्षक डॉ. रंजना देसाई, पावटा अस्पताल से डॉ. अशोकसिंह राठौड़ सहित अन्य मौजूद थे।

प्रत्येक तल में लगभग 15 हजार स्कवेयर फीट एरिया रहेगा। यहां सोलर पैनल व एसी प्लांट आदि भी लगेंगे। जिसमें 6 ऑपरेशन थिएटर, पोस्ट ऑपरेटिव वार्ड, मेडिकल आईसीयू, सर्जिकल आईसीयू तथा तृतीय तल पर विभिन्न विशेषताओं के वार्ड, एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक व कॉटेज रूम का निर्माण कराया जाएगा। वहीं राज्य सरकार ने इसके निर्माण को लेकर थ्रीडी व्यू तैयार किया है। जिसमें अस्पताल बेहद आकर्षक नजर आ रहा है। कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा, मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास, चिकित्सा राज्यमंत्री सुभाष गर्ग, मुख्य सचिव निरंजन आर्य, चिकित्सा शिक्षा सचिव वैभव गालरिया, संभागीय आयुक्त डॉ. राजेश शर्मा, जिला कलक्टर इंद्रजीसिंह, डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. जीएल मीणा, जोधपुर शहर विधायक मनीषा पंवार, समाजसेवी रणजीतसिंह कच्छवाह, नरपतसिंह कच्छवाह व कांग्रेस नेता राजेंद्र सोलंकी सहित कई गणमान्य मौजूद थे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3lUJXTQ
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment