होली पर गुलाल के जरिए संक्रमण फैलने के आसार!

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर। होली के उल्लास पर इस बार कोरोना ने ग्रहण लगा दिया है। संक्रमितों की बढ़ती तादाद के बीच चिकित्सकों ने चेताया है कि लोग होली पर गुलाल उड़ाएंगे तो उसके साथ संक्रमण खासी देर तक हवा में रहेगा। इसके अलावा लोग गीले होंगे या रंगों की एलर्जी से यदि छींकेंगे तो भी संक्रमण फैलने की आशंका बनी रहेगी। ऐसे में चिकित्सकों ने होली पर विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। चिकित्सकों का कहना है कि जिनके फेफड़े कमजोर है, उन्हें रंगों से और अधिक नुकसान हो सकता है।

जोधपुर में इन दिनों कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार 100 का आंकड़ा पार कर रही है। हालांकि राज्य सरकार ने कुछ पाबंदिया लगाई है। होली दहन भी रात 10 बजे तक ही हो सकेगा और आयोजनों में 50 से ज्यादा लोग शामिल नहीं हो पाएंगे। चिकित्सकों के साथ प्रशासन ने भी लोगों से अपील की है कि होली घर में रहकर परिजनों के साथ ही खेलें। कोविड गाइडलाइन की पालना करें।

क्या कहते हैं डॉक्टर्स

संवेदनशील समय है, घर में रहे
इस बार होली से पहले कोरोना संक्रमण उफान पर है। सभी लोग घर में रहें। ज्यादा मिलना-जुलना नकार दें। होली घर में सादगी के साथ मनाएं।

- डॉ. गोपाल कृष्ण बोहरा, एसोसिएट प्रोफेसर, जनरल मेडिसिन विभाग, एम्स जोधपुर
---------

खराब फेफड़ों वालों को खतरा

ये त्योहार धूल व रंगों का है, बाहर निकलकर गुलाल उड़ाएंगे, हंसेंगे और गीला होने पर छिंकेगे तो संक्रमण तेजी से फैलने के आसार रहेंगे। जिनके फेफड़े डेमेज है, उनको गुलाल आदि उडऩे से और अधिक खतरा रहेगा।
- डॉ. नवीन किशोरिया, सीनियर प्रोफेसर, मेडिसिन विभाग, डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज

संक्रमण रोकना आपके-हमारे हाथ में

माइक्रोबायोलॉजी लैब में बड़ी संख्या में लोग पॉजिटिव आ रहे है। फोन पर रामा-श्यामा करेंगे तो ज्यादा अच्छा रहेगा। कोविड गाइड लाइन की पालना करें। होली सीमित लोगों के साथ मनाए। क्योंकि अभी संक्रमण की रफ्तार रोकना आपके और हमारे हाथ में है।
- डॉ. पीके खत्री, सीनियर प्रोफेसर, माइक्रोबायोलॉजी विभाग, डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3lWcet0
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment