कोरोना की मौतों को लेकर हैट्रिक, तीन दिन में तीन मौतें

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?


जोधपुर. जोधपुर में कोरोना ने मौतों के मामले में मंगलवार को हैट्रिक लगा ली। पिछले तीन दिनों से जोधपुर के एमडीएम अस्पताल में लगातार तीन संक्रमितों के मौत की पुष्टि हुई है। वहीं 52 नए संक्रमित सामने आए हैं और 7 मरीजों को डिस्चार्ज दिया गया है। जोधपुर में ज्यादातर बाहर से आ रहे लोग ही संक्रमित निकल रहे है। कोरोना को रोक पाना भी मुश्किल होता जा रहा है।
एमडीएम अस्पताल में सरेचा लूणी निवासी केवलराम (50 ) अस्पताल में मृत लाए गए थे। जिनकी मरणोपरांत रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जोन अनुसार मसूरिया से 8, प्रतापनगर, महामंदिर, बीजेएस से 3-3, शहर परकोटा से 5, उदयमंदिर से 1, शास्त्रीनगर जोन से 6 संक्रमित सामने आए। देहात में बनाड़ ( मंडोर) ब्लॉक से सर्वाधिक 9, लूणी, ओसियां, बावड़ी से 1-1 संक्रमित निकला हैं। इस महीने के 23 दिनों में 535 संक्रमित रोगी सामने आ चुके हैं और 8 मौत हो चुकी है। अब तक 61817 रोगी संक्रमित और 930 की मौत हो चुकी है।


7905 लाभार्थियो को लगी कोविड वैक्सीनशन पहली डोज

कोरोना संक्रमण के बचाव के लिए टीकाकरण अभियान जारी है। जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ कौशल दवे ने बताया कि मंगलवार को कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत जोधपुर में शहरी क्षेत्र व ग्राम पंचायत स्तर पर 139 कोविड वैक्सीनेशन सेंटर 8,180 लाभार्थियो को प्रथम व द्वितीय डोज लगाई गई। जिसमें से 7905 लाभार्थियों को कोविड की प्रथम डोज लगाई गई। 60 वर्ष से अधिक आयु वाले 6751 लाभार्थी एवं 45 से 60 आयु वर्ग वाले गंभीर बीमारियों से ग्रसित 1000 पात्र लाभार्थियों का कोविड वैक्सीनेशन किया गया। उन्होंने बताया कि साथ ही वंचित रहे 102 स्वास्थ्यकर्मी व 52 फ्रंटलाइन वर्कर को प्रथम डोज लगाई। स्वास्थ्य कर्मी व फ्रंटलाइन वर्कर्स के 275 लाभार्थियो को कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई लगाई। जोधपुर में अब तक 60 वर्ष से अधिक आयु वाले 134489 जने वैक्सीन लगवा चुके हैं। वहीं बुधवार को 167 साइट्स पर वैक्सीनेशन होगा। हाईकोर्ट क्लिनिक में वरिष्ठ अधिवक्ता आनंद पुरोहित ने भी वैक्सीनेशन कराया। उन्होंने वैक्सीन को पूर्णत सुरक्षित बताया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3cgCqvr
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment