कागजों से बाहर आएगा ‘नया बस स्टैंड’!

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
शहर के सबसे बड़े केन्द्रीयकृत रोडवेज बस स्टैंड विस्तार की परियोजना के अब धरातल पर आने की उम्मीद जगी है। पिछले करीब एक दशक से कागजों में घूम रही इस योजना के लिए अब फल-सब्जी मंडी के खाली हो रहे परिसर में काम शुरू होगा। इसके लिए पहले चरण में 23 करोड़ से अधिक का काम होगा। आरएसआरडीसी ने इसके लिए टैंडर प्रक्रिया भी अपना ली है। लेकिन अब भी मंडी परिसर पूरी तरह से खाली नहीं हुआ है।

क्या है प्रोजेक्ट

पावटा रोडवेज बस स्टैंड का जो वर्तमान स्वरूप है इसका विस्तार करना है। अभी बस स्टैंड के भीतर जाम की स्थिति रहती है और रात के समय सडक़ किनारे बसें खड़ी होती हैं। इसीलिए समीप ही फल-सब्जी मंडी की जमीन को रोडवेज को स्थानांतरित किया गया। बदले में भदवासिया क्षेत्र में रोडवेज का जो वर्कशॉप है वह खाली करना है, जो कि मंडी को स्थानांतरित होगा। वर्कशॉप के लिए रोडवेज को नागौर रोड पर जमीन आवंटित की गई है।

अब तक विभागों के बीच ‘टेबल-टेनिस’
यह प्रोजेक्ट पिछले करीब एक दशक से फाइलों व कागजों में घूम रहा है। लेकिन कभी रोडवेज अपनी जमीन नहीं देता तो कभी मंडी समिति अड़ जाती है। मंडी में व्यापार करने वाले छोटे व्यापारियो ने भी इस मामले में आपत्ति जता रखी है।

यह ऐसे होगा काम

फल-सब्जी मंडी के बाहर बनी दुकानें यथावत रहेगी, लेकिन अंदर ग्राउंड व प्रथम तल का काम होगा। इसके साथ ही 27 बसों के खड़े होने के लिए प्लेटफार्म बनाए जाएंगे। इसके अलावा प्रवेश व निकास के द्वार भी अलग होंगे। इसके लिए 23.49 करोड़ के टैंडर प्रक्रिया को अपनाया जा रहा है। काम शुरू होने के डेढ़ साल में इसे पूरा करना होगा।

अभी तक यह है अड़चन
इस मंडी परिसर का कब्जा तो रोडवेज को मिल गया, लेकिन कुछ छोटे व्यापारी अब भी अंदर दुकानें लगाते हैं। वहीं दूसरी ओर रोडवेज भी पूरी तरह से वर्कशॉप की जमीन खाली नहीं कर पाया है।

इनका कहना...

मंडी परिसर में ग्राउंड फ्लोर व प्रथम तल निर्माण व प्लेटफार्म बनाने के लिए टैंडर प्रक्रिया कर रहे हैं। 23 करोड़ से अधिक राशि फिलहाल खर्च होगी। फिलहाल पुराने बस स्टैंड में कोई बदलाव नहीं कर रहे हैं।
के.के सिंघल, प्रोजेक्ट डायरेक्टर प्रथम, आरएसआरडीसी।

फल-सब्जी मंडी का कब्जा तो हमें मिल गया है, अगले माह से काम शुरू करवा रहे हैं। जल्द ही पूरी मंडी खाली होगी और बस स्टैंड विस्तार से राहत मिलेगी।

- कुलदीप शर्मा, महाप्रबंधक, रोडवेज जोधपुर ।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3rakC9v
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment