जोधपुर।
ऑल इंडिया लाइम मैन्युफैक्चर्स एसोसिएशन की आम साधारण सभा मंगलवार को 9 मील मण्डोर रोड स्थित होटल चन्द्रा ग्रांड में हुई। जिसके मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महन्त व कोरबा सांसद ज्योत्सना महन्त थे। अध्यक्षता एसोसिएशन अध्यक्ष मेघराज लोहिया ने की। मुख्य अतिथि चरणदास ने बताया कि छत्तीसगढ़ के स्टील, पॉवर, केमिकल उद्योग राजस्थान के लाइम पर निर्भर है, यहां का लाइम उच्च क्वालिटी का है। जिसके कारण छत्तीसगढ़ के उद्योगो को लाइम विदेश से नहीं मंगाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार राजस्थान की लाइम इण्डस्ट्री को छत्तीसगढ़ में किसी तरह की कठिनाइयां नहीं आने देगी। छत्तीसगढ़ के विकास में राजस्थान के मारवाड़ के लोगों का एकाधिकार है। कोरबा सांसद ज्योत्सना महन्त ने लाइम उद्योग में आने वाली कठिनाइयों के समाधान के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। एसोसिएशन के अध्यक्ष मेघराज लोहिया ने लाइमस्टोन के मेजर मिनरल में वर्गीकृत करने के बाद उपलब्धता में कमी आ रही है। जिसके समाधान के लिए केन्द्र व राज्य स्तर पर उद्यमियों की समस्याओ का निराकरण करने के लिए एसोसिशन प्रयासरत है। एसोसिएशन के महासचिव महेन्द्र पित्ती ने साल भर की गतिविधियों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया।
------
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Qsws1P
0 comments:
Post a Comment