जोधपुर।
कृषि विश्वविद्यालय मुख्यालय परिसर में बुधवार को अनुसंधान परिषद व विस्तार शिक्षा परिषद की बैठकों का आयोजन हुआ। दोनों बैठकों की अध्यक्षता कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ बीआर चौधरी ने की। अनुसंधान परिषद की बैठक में वर्ष 2020 में किए गए अनुसंधान परिणामों पर चर्चा, नई विकसित तिल की किस्म आरटी 372 का नोटिफि केशन के बारे में अवगत कराया गया। विस्तार शिक्षा परिषद की बैठक में विशेष आमंत्रित सदस्य आफरी के पूर्व निदेशक डॉं टीएस राठौड़ ने कृषि विज्ञान केन्द्रों पर प्रसंकरण इकाइयों के स्थापित करने का सुझाव दिया।के साथ-साथ मशरूम उत्पादन के प्रति जागरूकता फैलाने का सुझाव दिया। विशेष आमंत्रित सदस्य काजरी के पूर्व प्रधान वैज्ञानिक डॉं डी कुमार ने कृषि विज्ञान केन्द्र के माध्यम से चैम्पियन किसानों का चयन कर उनके नवाचार को फैलाने का सुझाव दिया। अनुसंधान परिषद का वार्षिक प्रतिवेदन डॉ सीताराम कुम्हार, निदेशक अनुसंधान व विस्तार शिक्षा परिषद का प्रतिवेदन डॉ ईश्वरसिंह निदेशक प्रसार शिक्षा ने प्रस्तुत किया। बैठक के बाद अतिथियों ने मृदा परिक्षण की चल प्रयोगशाला का उद्घाटन किया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3s0vYy6
0 comments:
Post a Comment