RAILWAY---बान्द्रा टर्मिनस-भगत की कोठी हमसफर 1 से

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
रेलवे की ओर से बान्द्रा टर्मिनस-भगत की कोठी हमसफ र सुपरफ ास्ट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन 1 अप्रेल से शुरू किया जाएगा। यह ट्रेन पूर्णतया आरक्षित रहेगी। गाड़ी संख्या 09043 बान्द्रा टर्मिनस-भगत की कोठी हमसफ र साप्ताहिक सुपरफ ास्ट स्पेशल ट्रेन 1 अप्रेल से आगामी आदेशों तक प्रत्येक गुरुवार को बान्द्रा टर्मिनस से रात 9.45 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 1.15 बजे भगत की कोठी पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09044 भगत की कोठी-बान्द्रा टर्मिनस हमसफ र साप्ताहिक सुपरफ ास्ट स्पेशल ट्रेन 2 अप्रेल से आगामी आदेशों तक प्रत्येक शुक्रवार को भगत की कोठी से शाम 4.25 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 7.35 बजे बान्द्रा टर्मिनस पहुंचेगी।
------
त्यौहार स्पेशल ट्रेनों की संचालन अवधि में विस्तार
जोधपुर।
रेलवे प्रशासन ने 2 जोड़ी त्यौहार स्पेशल ट्रेनों की संचालन अवधि में विस्तार किया है। इन ट्रेनों के समय सारणी व ठहराव पूर्ववत रहेंगे। गाड़ी संख्या 06053/54 मदुरै-बीकानेर साप्ताहिक त्यौहार स्पेशल ट्रेन की संचालन अवधि में मदुरै से (प्रत्येक गुरुवार को) 1 अप्रेल से 24 जून तक व बीकानेर से (प्रत्येक रविवार को) 4 अप्रेल से 27 जून तक विस्तार किया जा रहा है।
- गाडी संख्या 06067/68 चैन्नई एग्मोर-जोधपुर साप्ताहिक त्यौहार स्पेशल ट्रेन की संचालन अवधि में चैन्नई एग्मोर से (प्रत्येक शनिवार को) 3 अप्रेल से 26 जून तक व जोधपुर से (प्रत्येक सोमवार को) 5 अप्रेल से 28 जून तक विस्तार किया जा रहा है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/38RdM29
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment