जोधपुर. वेक्सिन लगवाने के बाद भी सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क, सेनेटाइजर आदि का प्रयोग एतिहात के लिए ज़रूरी है। आप वेक्सिन लगवाने के बाद भी गत वर्ष जो राज्य सरकार तथा केन्द्र सरकार द्वारा जारी कि गई गाइडलाइन का पूर्णत: पालन करना सभी को अनिवार्य मानना चाहिए।हाल ही में भारतीय हेल्थ मिनिस्ट्री ने भी कोरोना के तीन नए स्ट्रेन की पुष्टि की हैं जिसमे ब्रिटेन,ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका सम्मिलित है। रिसर्च में ये भी पाया जा रहा है की 20 से 25 प्रतिशत तक इंटर्नल ही बॉडी का पूरा खयाल रखने तथा गाइड लाइन का पालन करने से निश्चित तौर पर कोरोना से बचाव में मदद मिलती है। इस वक्त जो समय चल रहा है यह जो नई लहर है यह अधिक खतरनाक हो सकती हैं यदि आमजन इस और ध्यान न दे तो। फ्रांस,इटली,स्पेन,आदि कई यूरोपियन देशों में हाल ही में पुन: शक्त लॉकडाउन लग चुका है। यदि आप ने वैक्सीन लगवा ली है तो भी आप में जो रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी उसमे निश्चित तौर पर कुछ सप्ताह तक लग सकते है। मदर वल्र्ड फाउंडेशन ट्रस्ट चिकत्सकों की विंग द्वारा यह रिपोर्ट जन हित के लिए तैयार की गई हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3qZNml4
0 comments:
Post a Comment