मारवाड़ के किसानों अनार की फसल से छह अरब की आय

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. जिन्हे खेती बाड़ी करना आता है, उन्हे भूमि के सोना उगलने की कहावत सच लगती है। पश्चिमी राजस्थान के किसान ये साबित करते है कि वे मेहनत करके सोनेे से कम नहीं पा रहे हैं। उनकी फसलों से लाखों नहीं बल्कि करोड़ों की कमाई होती है। अनार के बगीचों से किसानों के परिवारों की आर्थिक दशा में तेजी के साथ बदलाव आ रहा हैं। पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बाड़मेर, जालौर, सिरोही, जैसलमेर व पाली जिले में करीब 10 हजार हैक्टेयर भूमि में अनार के बगीचे लगे हुए है। इस बार किसानों को एक किलो अनार के 80 से 110 रुपए के दाम मिल रहे है। एक हैक्टेयर में किसान को आसानी से 6 लाख 40 हजार रुपए की कमाई हो रही है।दस हजार हैक्टेयर से भी अधिक की भूमि में अनार के बगीचे लगे हुए हैजोधपुर जिले में एक हजार हैक्टेयर भूमि में अनार के बगीचे लगे हुए है। इसी तरह से बाड़मेर में 8 हजार, जालोर में 2800, सिरोही में 150 जैसलमेर जिले में 350, व पाली जिले में 104 हैक्टेयर भूमि में अनार के बगीचे लगे हुए है। एक हैक्टेयर भूमि से कम से कम 6 लाख 40 हजार रुपए की आय हो रही हैएक हैक्टेयर भूमि में 832 पौधे अनार के लगते है। एक पौधे से किसान को कम से कम 10 से 12 किलो अनार की पैदावार होती है। इस हिसाब से एक हैक्टेयर में 8 हजार किलो अनार की पैदावार होती है। किसान को एक किलो अनार के कम से कम 80 रुपए किलो के दाम मिल रहे है तो इस हिसाब से किसान को एक हैक्टेयर भूमि से 6 लाख 40 हजार रुपए की आय हो रही है। पांच हजार किसानों को छह अरब 27 लाख रुपए की आय होगीपश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बाड़मेर, जालोर, सिरोही व पाली जिले में करीब पांच हजार किसानों के दस हजार हैक्टेयर से भी अधिक भूमि में अनार के बगचे लगे हुए है। प्रति हैक्टेयर 6 लाख 40 हजार रुपए की आय होने से मारवाड़ के करीब पांच हजार किसानों को इस बार 6 अरब 27 लाख रुपए से भी अधिक की आय होगी। 80 से 110 रुपए प्रति किलो के दामों में बिक रहा अनारइस बार किसानों को एक किलो अनार के दाम 80 से लगाकर 110 रुपए मिल रहे है। इस बार किसानों को अच्छे दाम मिल रहे है। एक हैक्टेयर में करीब किसान को कम से कम 6 लाख 50 हजार रुपए की आय हो रही है। छोटाराम चौधरी किसान, भीकाली जोधपुरकिसानों के अनार के दाम अच्छे मिल रहे हैकिसानों को अनार के दाम 80 से 110 रुपए प्रति किलो के मिल रहे है।

उद्यानिकी फसलों में किसानों को आय अच्छी हो रही है। एक हैक्टेयर में किसान को साढ़े छह लाख रुपए की आय हो रही है। डॉ. जयनारायण स्वामी, उपनिदेशक उद्यान विभाग



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Q6rJCR
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment