जिला युवा कार्यक्रम सलाहकार समिति की बैठक
जोधपुर. नेहरू युवा केंद्र की द्वितीय जिला युवा कार्यक्रम सलाहकार समिति की बैठक मंगलवार को युवा आवास परिसर में अपर जिला कलक्टर रामचंद्र गरवा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में केंद्र के वर्ष 2020-21 में निर्धारित वित्तीय व भौतिक लक्ष्य के अनुरूप केंद्र द्वारा हासिल किए गए लक्ष्य पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान आरएसएलडीसी के जिला प्रबंधक विशाल, पत्र सूचना कार्यालय के मीडिया एवं संचार अधिकारी आशीष वर्मा व एस. एम. ओ. सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर कैच द रेन का पोस्टर विमोचन भी किया गया।
बालिकाओं ने निकाली जागरूकता रैली
जोधपुर. महिला अधिकारिता विभाग की ओर झंवर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताहिक कार्यक्रमों के तहत गैर सरकारी संगठन सेग के साथ कार्यशाला, जागरूकता रैली, हस्ताक्षर अभियान कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्रचेता ललिता मोहनोत ने बताया कि की आसपास की गांवों की साथिनों के साथ ड्रॉपआउट बालिकाओं, बड़ी संख्या में किशोरियों व महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। इन बालिकाओं को अस्पताल, पोस्ट ऑफिस, बैंक व पुलिस थाने की एक्स्पोजऱ विजिट करवाई गई। किशोरी बालिकाओं ने जागरूकता रैली भी निकाली। रैली को सरपंच भंवर लाल पटेल ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3vv4p1M
0 comments:
Post a Comment