जोधपुर. डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज संबद्ध एमङीएम हॉस्पिटल के चर्म, रतिज व कुष्ठ रोग विभाग की रेजिडेंट डॉ. हेमा मालिनी नरसिम्हन ने ई.डर्मोकोन नेशनल कांफ्रेंस में अवार्ड जीता है। डॉ नरसिम्हन को यह अवार्ड डॉ दिलीप कच्छवाह की ओर से विकसित मोडिफ ाइड विटिलिगो (सफेद दाग) संबंधी चर्म रोग के उपचार के बारे में की गई क्लिनिकल स्टडी के लिए मिला है। उनको इस ई.नेशनल कांफ्रेंस में डॉ भवानी कुमार मेमोरियल अवार्ड हासिल करने में सफलता मिली है। वे ऐसे तीसरे रेजीडेन्ट डॉक्टर हैं जिनको यह अवार्ड हासिल हुआ है। डॉ नरसिम्हन चर्म, रतिज व कुष्ठ रोग विशेषज्ञ वरिष्ठ आचार्य डॉ दिलीप कछवाह के अधीनस्थ पीजी कर रही है। ई- डर्माकॉन 2021 ऑन लाइन आयोजित की गई थी। कांफ्रेंस में विभिन्न मेडिकल कॉलेज के लगभग 5 हजार पीजी स्टूडेंट्स ने प्रतियोगिता में भाग लिया। इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज के प्रिंसपल डॉ जीएल मीणा व चर्म एवं रति रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ दिलीप कच्छवाह ने डॉ हेमा मालिनी को सम्मानित किया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://www.patrika.com/jodhpur-news/स्कीन-विभाग-की-रेजिडेंट-डॉक्टर-हेमा-मालिनी-को-मिला-अवार्ड-6749574/
0 comments:
Post a Comment