जोधपुर।
कोरोना काल में घरेलू उत्पाद को नई आर्थिक पहचान देने वाली जैन महिला शक्ति के प्रयास को प्रोत्साहन और नई पहचान देने के लिए जनमंगल संस्थान की ओर से सरदार दून स्कूल परिसर में दो दिवसीय प्रोत्साहन मेला 'उड़ानÓ सम्पन्न हुआ। संस्थान सचिव सुरेश डोसी ने बताया कि जोधपुर में पहली बार इस तरह की पहल की गई। मेले में 101 स्टॉल का आवंटन किया गया। मेले में घरेलू उत्पाद की सभी श्रेणियों के लिए स्टॉल उपलब्ध कराई गई। विभिन्न श्रेणियों में निर्णायक मण्डल द्वारा चयनित सम्भागियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
समापन दिवस में प्रत्येक सत्र में मुख्य अतिथि डॉ नम्रता मेहता, कोमल जैन, पारूल खींवसरा चौपडा, अक्षिता मेहता, शिल्पा मृदुल व अन्तिम समापन सत्र की मुख्य अतिथि स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ बेला रांका थी। मेले में 95 वर्षीय गुमानकंवर श्रीश्रीमाल ने मेले का अवलोकन कर मिसाल प्रस्तुत की। समारोह का मंच संचालन खुशबू कुम्भट ने किया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/30R5SkR
0 comments:
Post a Comment