ज्वैलर्स की 3 दुकानों पर कार्यवाही, तीनों के कांटे असत्यापित मिले

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. लंबे समय बाद शहर में विधिक माप विज्ञान विभाग की ओर से माप-तौल में अनियमितता को लेकर कार्यवाही की गई है। घोड़ों का चौक स्थित तीन ज्वैलर्स की दुकानों पर कांटे की जांच की गई। तीनों ही दुकानों पर कांटा सत्यापित नहीं था। किसी भी दुकान पर इलेक्ट्रोनिक मशीन की क्षमता के एक/दस भाग के बाट नहीं मिले। दुकानों पर सत्यापन प्रमाण पत्र भी प्रदर्शित नहीं हो रहा था। तीनों दुकानों के विरुद्ध विधिक माप विज्ञान अधिनियम 2009, राजस्थान इफोर्समेंट नियम 21 (4) एवं 22 के तहत कार्यवाही कर प्रकरण दर्ज किया गया है। तीनों दुकानदारों को नोटिस जारी करके पक्ष सुना जाएगा। इस मामले करीब 10 हजार रुपए पैनल्टी लग सकती है।

विधिक माप विज्ञान अधिकारी गणेश राम योगी ने शनिवार को घोड़ों का चौक में तिरुपति ज्वैलर्स, आरबी ज्वैलर्स और बाबा ज्वैलर्स का निरीक्षण किया। यहां कांटे-बाट अत्सत्यापित मिले। नियमानुसार हर साल ज्वैलर्स को विभाग से अपने कांटे व बाट का सत्यापन करवाकर प्रमाण पत्र लेना होता है लेकिन अधिकांश के कांटे तीन चार साल से सत्यापित नहीं थे।

उपभोक्ता दुकान पर प्रमाण पत्र देखें
उपभोक्ताओं को बाजार में सामान खरीदते समय कांटे-बाट की मोहर जांच करने के साथ सत्यापन प्रमाण पत्र की जांच करनी चाहिए। सत्यापन प्रमाण पत्र दुकान पर उचित स्थान पर प्रदर्शित करने का नियम है।
...........
‘बाट व कांटे की सत्यापन का कार्य आगे भी जारी रहेगी। व्यापारी ऑनलाइन आवेदन करके सत्यापन प्रमाण पत्र ले सकती हैं।’
- गणेश राम योगी, विधिक माप विज्ञान अधिकारी जोधपुर



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/38YIOFF
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment