आज और कल बंद रहेंगे बैंक, एटीएम पर होगा भार

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर। आम बजट में सरकार की ओर से सार्वजनिक क्षेत्र की दो बैंकों के निजीकरण के प्रस्ताव के विरोध में यूनाइटेड फ ोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर 15 व 16 मार्च को बैंक बंद रहेंगे। राष्ट्रव्यापी हड़ताल में देश के 10 लाख से अधिक बैंक कर्मचारी व अधिकारी हड़ताल पर रहेंगे। जोधपुर में भी सार्वजनिक क्षेत्रों की सभी बैंकों की शाखाएं बंद रहेगी और बैंक अधिकारी-कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। यूनियन के संयोजक आरपी शर्मा ने बताया कि यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर सार्वजनिक बैंकों के निजीकरण के विरोध में हड़ताल रखी गई है। बैंक ऑफ इंडिया एम्पलॉइज यूनियन के राजस्थान के उप महासचिव पूनम जालान ने बताया कि बैंक ऑफ इंडिया के जोधपुर व जयपुर अंचल की सभी शाखाओं में कर्मचारी हड़ताल के समर्थन में है।

सूख जाएंगे एटीएम
बैंकों में शनिवार को द्वितीय शनिवार व रविवार को अवकाश के बाद अब सोमवार-मंगलवार को राष्ट्रीय हड़ताल रहेगी। बैंकों के बंद रहने से पूरा भार एटीएम पर आएगा। ऐसे में एटीएम से रुपए खाली हो जाएंगे व एटीएम सूख जाएंगे। एटीएम के जरिए कैश अगले दो दिन मिलेगा या नहीं इस पर भी संशय बना हुआ है।

ट्रांजेक्शन प्रभावित होगा
बैंकों में कामकाज नहीं होने से रूटीन लेनदेन व बैंकिंग गतिविधि नहीं हो पाएगी। ऑनलाइन बैंकिंग नहीं करने वाले उपभोक्ताओं को जयादा परेशानी होगी। बैंकों की हड़ताल रहने से ट्रांजेक्शन प्रभावित होगा। लोगों को बैंकों के रोजमर्रा के लेनदेन में, कैश ट्रांसफर में परेशानी आएगी। चैक कलेक्शन में दिक्कतें आएंगी, क्लियरिंग हाउस प्रभावित होगा।

जिले में ऐसे होगा प्रभाव
- 200 से अधिक शाखाएं रहेगी बंद
- 2500-३००० से अधिक कर्मचारी-अधिकारी रहेंगे हड़ताल पर
- २ हजार करोड़ का कारोबार होगा प्रभावित
- 10 लाख से अधिक उपभोक्ता होंगे प्रभावित
- ५०० से अधिक एटीएम पर रहेगा भार



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/38IWwft
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment