जोधपुर।
होली के अवसर पर निकलने वाली ऐतिहासिक रावजी की गैर के रूट की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए नगर निगम उत्तर महापौर कुंती देवड़ा परिहार ने जेडीए के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र सोलंकी व अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने मंडावता बेरा, खोखरिया बेरा, फूलबाग, आमली बेरा, लाला बेरा और मंडोर गार्डन का दौरा किया। इस दौरान जहां कहीं भी सडक़ के रिपेयरिंग कार्य की आवश्यकता थी वहां सडक़ के रिपेयरिंग कार्य होली से पूर्व करने के निर्देश दिए गए। रास्ते में सीवरेज की समस्या के समाधान करने के भी निर्देश दिए। महापौर ने रास्ते में ढीले तारों को सही करने, गैर के दौरान रोड लाइट की व्यवस्था सुचारू रखने के भी निर्देश दिए। नगर निगम अतिरिक्त आयुक्त बजरंग सिंह, एसई पीएस तंवर, पार्षद मुकेश गहलोत, मयंक देवड़ा व अन्य मौजूद थे।
मंडोर का भी जायजा
महापौर और पूर्व जेडीए अध्यक्ष ने मंडोर उद्यान में करवाए जा रहे विकास कार्यो का जायजा लिया। महापौर ने अधिकारियों को निर्धारित समय अवधि के साथ कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। गुणवत्ता का भी ध्यान रखने को कहा।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3ljOYVv
0 comments:
Post a Comment