20 रोगी कोरोना पॉजिटिव मिले

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. जोधपुर में कोरोना संक्रमण के सोमवार को 20 नए केस मिले हैं और 11 रोगियों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज दिया गया है। एक भी रोगी की मौत रिकॉर्ड में दर्ज नहीं की गई है। जोन अनुसार प्रतापनगर-1, शहर परकोटा, मसूरिया, रेजिडेंसी व बीजेएस से 2-2, शास्त्रीनगर व मधुबन से 3-3 संक्रमित सामने आए हैं। बनाड़ (मंडोर ) से 4 व ओसियां ब्लॉक से 1 संक्रमित सामने आया है। मार्च माह के 15 दिनों में 252 संक्रमित रोगी सामने आ चुके हैं और 3 मौत हो चुकी है। अब तक 61534 रोगी संक्रमित और 925 की मौत हो चुकी है।

13619 को लगी कोविड वैक्सीनेशन की पहली डोज
जोधपुर में सोमवार को 13619 पात्र लाभार्थियों को कोविड वैक्सीनेशन की पहली डोज लगी। आरसीएचओ डॉ. कौशल दवे ने बताया कि हैल्थ वर्कर्स को प्रथम डोज 153, द्वितीय डोज 324, फ्रंटलाइन वर्कर्स को प्रथम डोज 175, द्वितीय डोज 119, 45 से 60 वर्ष आयुवर्ग वालों को 1317, 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के बुजुर्गों को 11974 को कोविड वैक्सीनेशन की पहली डोज लगाई गई है। सैकंड डोज लेने वालों की संख्या 443 रही। वैक्सीनेशन कुल 154 साइट्स पर हुआ।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3tqzJNg
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment