जोधपुर. स्कूल शिक्षा विभाग और समग्र शिक्षा परियोजना की ओर से संचालित की जाने वाली विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन एवं पर्यवेक्षण के लिए सोमवार को कलक्टर सभागार में जिला कलक्टर इन्द्रजीत की अध्यक्षता में जिला निष्पादक समिति की बैठक हुई। इसमें संयुक्त निदेशक प्रेमचन्द्र सांखला भी मौजूद थे। कलक्टर ने आईसीटी, जिला रैंकिंग, विद्यालय भवन के ऊपर हाई वोल्टेज लाइन, ज्ञान संकल्प पोर्टल, डिजिटल लर्निंग कार्यक्रम, आंगनवाड़ी एवं मॉडल विद्यालय में एबीएल कक्ष सहित कई बिंदूओं पर चर्चा की। सहायक जिला परियोजना समन्वयक शशि चौधरी ने बताया कि कोविड-19 में ब्लॉक, जिला एवं राज्य स्तर पर ऑनलाइन किशोरी उत्सव का आयोजन करवाया गया। राबाउमावि बीजेएस कक्षा 7 की छात्रा वंशिका को भाषा समूह प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। कार्यक्रम अधिकारी लक्ष्मण सिंह गहलोत ने बताया कि ओसियां की बहादुर बेटी जशोदा प्रजापत स्वयं के आत्मरक्षा के साथ गांव की 4- 5 बालिकाओं का बाल-विवाह रूकवाया व आगे पढाई करने के लिए उत्साहित किया। इस पर नीदरलैण्ड़ की संस्था ने जशोदा प्रजापत को अन्तरराष्ट्रीय बाल-अधिकार शांति पुरस्कार-2020 से नवाजा गया। बैठक में कलक्टर ने दोनों बालिकाओं को प्रशस्ति पत्र दिए। बैठक में कई शिक्षाधिकारी मौजूद थे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3qQoMmP
0 comments:
Post a Comment