सड़क किनारे खड़ी कैम्पर पर पलटा ट्रेलर, महिला की मौत

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
सूरसागर थानान्तर्गत कालीबेरी तिराहे के पास सोमवार शाम तेज रफ्तार व लापरवाही से आए भारी भरकम ट्रेलर के सड़क किनारे खड़ी बोलेरो कैम्पर पर पलटने से कैम्पर में सवार वृद्धा की मृत्यु और उसकी मासूम पौत्री व एक अन्य महिला घायल हो गईं।

सहायक पुलिस आयुक्त (प्रतापनगर) नीरज शर्मा ने बताया कि पालड़ी मांगलिया गांव निवासी एक परिवार के पांच जने होली के उपलक्ष में दासानिया गांव में रिश्तेदार के यहां शोक बैठक में शामिल होने गए थे, जहां से सभी शाम को बोलेरो कैम्पर से घर लौट रहे थे। सुरेन्द्र पुत्र भंवरलाल ने कालीबेरी तिराहे के पास कैम्पर रोकी और दवाइयां लेने के लिए पास स्थित मेडिकल दुकान पर गया। उसका भाई धर्माराम भी साथ में दुकान चला गया। सुरेन्द्र की मां सायरीदेवी (60), पौत्री आराध्या (4) पुत्री भंवरलाल और मोहरीदेवी पत्नी लूणाराम कैम्पर में बैठे थे।
इतने में भारी-भरकम ट्रेलर तेज रफ्तार व लापरवाही से आया। गोलाई में चालक ने नियंत्रण खोल दिया और ट्रेलर सड़क किनारे खड़ी कैम्पर के ऊपर पलट गया। चालक साइड वाला हिस्सा ट्रेलर के नीचे दब गया और उसमें सवार दोनों महिलाएं व मासूम बालिका दब गईं। आस-पास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए और कैम्पर में सवार लोगों को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया, लेकिन भारी-भरकम ट्रेलर के आगे नाकाम रहे। बाद में तीन हाइड्रा क्रेन की मदद से काफी मशक्कत के बाद ट्रेलर को हटाया जा सका, लेकिन तब तक सायरीदेवी की मृत्यु हो चुकी थी। जबकि मोहरीदेवी और आराध्या गंभीर घायल हो गए। दोनों को एम्बुलेंस की मदद से मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घर से 6 किमी पहले गई जान, तीन क्रेन से हटाया
मृतका सायरीदेवी के पुत्र सेठाराम ने बताया कि रिश्तेदार के निधन के चलते होली पर आयोजित बैठक में शामिल होकर लौट रहे थे। घर से छह किमी पहले कालीबेरी तिराहे के पास सड़क से काफी दूर कैम्पर रोक भाई सुरेन्द्र व धर्माराम दवाई लेने चले गए थे। इतने में ट्रेलर आया और कैम्पर पर पलट गया। सेठाराम भी किसी कार्य से बाहर गया हुआ था। हादसे का पता लगा तो वह भागा-भागा मौके पर आया। पुलिस व आस-पास के लोगों ने ट्रेलर हटाने का प्रयास किया, लेकिन बाद में तीन हाइड्रा क्रेन बुलाकर ट्रेलर हटाया जा सका।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/39sLfjI
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment