जोधपुर.
तेज रफ्तार दुपहिया वाहनों पर रंग व गुलाल अबीर से सराबोर और हो-हल्ला मचाते युवक। चेहरों न तो मास्क और न ही सामाजिक दूरी की पालना। इतना ही नहीं, शराब की दुकानों पर खरीदारों का जमघट। कुछ ऐसा ही नजारा रंगों के त्यौहार होली पर सोमवार अपराह्न तीन-चार बजे तक शहर की हर सड़क पर नजर आया।
सुबह नौ बजते ही युवकों की टोलियां चंग लेकर होरियां गाते हुए सड़कों पर निकल गईं। तेज रफ्तार दुपहिया वाहन सवार युवक रंगों से सराबोर नजर आए। दस-ग्यारह बजते ही महिलाएं, बच्चे व युवतियां भी होली खेलने के लिए रिश्तेदार और परिचितों के घर जाते दिखाई दिए। आश्चर्यजनक रूप से किसी भी व्यक्ति पर कोरोना का खौफ नहीं था। न तो वाहन चालक और न ही उनके साथ सवार लोगों ने मास्क पहने हुए था। सामाजिक दूरी की पालना भी ताक पर रही।
शराब दुकानों पर भीड़, पुलिस ने खदेड़ा
सुबह होते ही शराब की दुकानों पर भीड़ उमडऩे लगी। जो दोपहर बाद तक नजर आई। लोग शराब खरीदने को आतुर रहे। कई मोटरसाइकिल सवार युवक शराब व बीयर पीते हुए ही वाहन चला रहे थे। दोपहर बाद सहायक पुलिस आयुक्त (प्रतापनगर) नीरज शर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने आखलिया चौराहे के आस-पास सख्ती शुरू की और शराब दुकानों के बाहर बैठकर पीने वालों को खदेडऩा शुरू किया। वहीं, तेज रफ्तार व दुपहिया वाहन सवारों के खिलाफ भी सख्ती बरतनी शुरू की। उधर, पावटा चौराहे के पास उदयमंदिर थानाधिकारी राजेश यादव के नेतृत्व में सुबह से ही तेज रफ्तार वाहन चालकों के खिलाफ चालान बनाए गए।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/31xwnMC
0 comments:
Post a Comment