जोधपुर।
लघु उद्योग भारती राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष घनश्याम ओझा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत को पत्र लिखकर जोधपुर में टेक्सटाईल पार्क के स्थापना की मांग की। ओझा ने बताया कि केन्द्र सरकार ने अपने बजट भाषण में देश में सात टेक्सटाईल पार्क निर्माण की घोषणा की । पश्चिमी राजस्थान टेक्सटाइल का बड़ा हब है। जोधपुर, पाली, बालोतरा, जसोल, बिठूजा में 5 हजार से अधिक टेक्सटाइल इकाइयां कार्यरत है। इन इकाइयों में लाखों परिवार प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से अपनी आजीविका कमा रहे है। यहां से निर्मित कपड़ा व कपड़े के उत्पाद पूरे देश में जाते है। इस उद्योग में निर्यात की भी अपार संभावनाएं है।
जोधपुर देश के सभी हिस्सों से जुड़ा है
उन्होंने बताया कि जोधपुर सड़क, रेल व वायु मार्ग से देश के सभी हिस्सों से जुड़ा है। अगर जोधपुर-पाली बालोतरा के बीच केन्द्र सरकार द्वारा प्रस्तावित टेक्सटाइल पार्क की स्थापना होती है तो यह पश्चिमी राजस्थान के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री से पत्र के माध्यम से राज्य सरकार इस संदर्भ में एक प्रस्ताव पारित कर केन्द्र सरकार को भिजवाने का निवेदन किया, ताकि टेक्सटाईल पार्क के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो सके। साथ ही, उन्होंने केन्द्रीय मंत्री शेखावत से राजस्थान सरकार का प्रस्ताव प्राप्त होने पर केन्द्र में इस मांग के लिए पुरजोर प्रयास करने का निवेदन किया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3oFv73j
0 comments:
Post a Comment