जोधपुर।
जोधपुर को हायर एजुकेशन हब के साथ डिजिटल एजुकेशन में अग्रणी बनाने में डिजिटल यूनिवर्सिटी मील का पत्थर साबित हो सकती है। केन्द्र सरकार 15वे वित्त आयोग में 400 करोड़ रुपए खर्च करने को तैयार है, केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री व जोधपुर सांसद गजेन्द्रसिंह शेखावत ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से इस डिजिटल यूनिवर्सिटी को जोधपुर में खुलवाने के लिए मांग रखी है व प्रस्ताव बनाकर केन्द्र सरकार को भिजवाने के लिए कहा है।
डिजिटल यूनिवर्सिटी समय की मांग
डिजिटल पढ़ाई और डिजिटल मार्केटिंग का कॉन्सेप्ट पिछले कुछ सालों में उभर कर आया है। कोविड काल में डिजिटल शिक्षा का सदुपयोग हुआ। कई बड़ी यूनिविर्सिटी डिजिटल कोर्सेज को प्राथमिकता दे रही है। ऐसे में प्रदेश की पहली डिजिटल यूनिवर्सिटी युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खोल सकती है।
पहले ही हायर एजुकेशन के सेंटर
राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, आईआईटी, फुटवियर डिजाइनिंग एंड डवलपमेंट संस्थान, पुलिस यूनिवर्सिटी, आयुर्वेद यूनिवर्सिटी, मेडिकल कॉलेज व एम्स के साथ कॉलेज शिक्षा का मुख्यालय भी जोधपुर में है। अब डिजिटल यूनिवर्सिटी इस एजुकेशन हब को पूरा कर सकता है।
शेखावत ने लिखा पत्र
शेखावत ने सीएम गहलोत को पत्र लिखकर डिजिटल यूनिवर्सिटी की स्थापना जोधपुर में करने का अनुरोध किया है। मंत्री शेखावत ने इसका प्रस्ताव शीघ्र भिजवाने का आग्रह किया, जिससे 15वे वित्त आयोग से मिल रही आर्थिक मदद का सदुपयोग होगा। आयोग की राज्य को दिए जा रहे विशिष्ट अनुदान के तहत राजस्थान में एक डिजिटल यूनिवर्सिटी स्थापित करने की घोषणा की गई है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3tlkAxO
0 comments:
Post a Comment