RAILWAY---जयपुर-जोधपुर मार्ग पर नहीं अटकेगी ट्रेनें

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।

उत्तर पश्चिम रेलवे में व्यस्ततम मार्गो में माने जाने वाले जोधपुर-जयपुर मार्ग का सफर आसान हो, इसलिए लिए सरकार ने राईकाबाग-फुलेरा दोहरीकरण के लिए 145 किलोमीटर लंबे मार्ग के लिए 100 करोड़ रुपए घोषित किए है। वहीं डेगाना-फुलेरा के लिए 25 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। दोहरीकरण से इस मार्ग पर ट्रेनों के क्रॉसिंग पर अटकने व लेट होने की समस्या का समाधान हो जाएगा व यात्रियों का सफर सुगम होगा। सरकार की ओर से 1 फरवरी को पेश किए गए आम बजट में उत्तर पश्चिम रेलवे को विभिन्न कार्यो के लिए बजट आवंटन किया गया है। ---

पुल की सुरक्षा पर फोकस

बजट में पुल की सुरक्षा पर ध्यान दिया गया है। जिसमें दरार वाले पुलों के लिए 7 करोड व डेमू शेड के लिए 1 करोड रुपए दिए गए।

--

वर्कशॉप के लिए राशि आवंटित

रेलवे वर्कशाप के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर सुविधाओं, आधुनिकीकरण के लिए राशि आवंटित की गई है। जोधपुर कोचिंग डिपो के लिए भी एक करोड की राशि आवंटित की गई है।

--

इन पर भी दिया ध्यान

इनके अलावा यात्री सुविधाओं व संरक्षा, कर्मचारी कल्याण, ट्रेक नवीनीकरण, इंफ्रास्ट्रक्चर सुविधाओं, भगत की कोठी न्यू पिट लाइन, सिगनल व दूरसंचार संबंधित कार्यो पर फोकस करते हुए बजट राशि आवंटित की गई है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3rcN7nk
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment