GST--बोगस फर्मो से 80 करोड़ का लेनदेन उजागर

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।

स्टेट जीएसटी विभाग की ओर से बुधवार को की गई कार्यवाही में बोगस फर्मो से 80 करोड़ रुपए का फर्जी लेनदेन उजागर हुआ है। विभाग की एंटी इवेजन टीम की ओर से इनपुट क्रेडिट टेक्स (आइटीसी) टेक्स घोटाले की जांच के बाद बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया गया। टीम के डिप्टी कमिश्नर भारतसिंह शेखावत के निर्देशन में गठित दो टीमों ने 6 ठिकानों पर 11 अधिकारियों, 3 कार्मिक व पुलिसकर्मियों के साथ सर्च कार्यवाही की। जिसमें कमला नेहरू नगर, रामदेव नगर, चोखा, शास्त्रीनगर, बासनी, बाड़मेर में अलग-अलग टीमों ने कार्यवाही की। जांच में पाया गया कि मैसर्स रामदेव एंटरप्राइजेज, पैसिफि क एंटरप्राइजेज, श्री राजेन्द्र इम्पेक्स, उदयराज कॉर्पोरेशन, एसएलवी इंटरनेशनल पूर्णत बोगस फ र्जी अस्तित्वहीन फर्मे पाई गई। इन फर्मो द्वारा जीएसटी में पिछले चार से पांच माह में करीब 80 करोड़ रुपए टर्नओवर का फ र्जी लेनदेन का रिटन्र्स उजागर हुआ।

--

बड़ी लाभार्थी फर्मो पर भी कार्यवाही

इन फर्मो के अलावा दो बड़ी लाभार्थी फर्मो पर भी सर्च कार्यवाही की गई। लाभार्थी फर्मो के कारोबार स्थलों से बड़ी संख्या में फ र्जी लेनदेन से जुड़े दस्तावेजों को सीज किया गया। सभी बोगस फर्मो के घोषित पतों पर कोई कारोबार संचालित नहीं होना पाया गया। जांच में यह भी उजागर हुआ कि जिन पतों पर फर्मो का कारोबार स्थल ऑनलाइन रिकॉर्ड में दर्शाया गया था, उनके संबंध में मकान मालिकों के फ र्जी हस्ताक्षर करके फ र्जी किरायानामें बनाए गए थे। एक बोगस फर्म से संबंधित एक व्यक्ति की मौके पर ही तस्दीक की गई, जिसमे यह पाया गया कि सही बिजनेस करने के विश्वास में लेकर एक सीए और जोधपुर के व्यापारी ने मिलकर फ र्जीवाड़ा किया है। वह व्यक्ति एक सलून का संचालन करने वाला ही निकला। शेष बोगस फर्मो से संबंधित व्यक्ति जोधपुर से बाहर के और अन्य राज्यों के पते पर रहने वाले ऑनलाइन रिकॉर्ड अनुसार है। जिनको सम्मन जारी किए गए है।

---

मास्टरमाइंड की तलाश जारी

एंटी इवेजन टीम के अधिकारियों की तत्परता से चार महीनों से कम समय में ही इस फ र्जीवाड़ा को उजागर किया गया। इस पूरे फ र्जीवाड़े के मास्टरमाइंड की तलाश जारी है। एंटी इवेजन टीम बैंकों से संबंधित फर्मो की जांच के बाद पूरे कांड का खुलासा करने में जुट गई है। इस बोगस आइटीसी में लिप्त लाभार्थी फर्मो से वसूली की कार्यवाही भी सख्ती से की जाएगी। डिप्टी कमिश्नर शेखावत ने बताया कि इस प्रकरण में और भी संबंधित बोगस फर्मो की संभावना पर जांच की जा रही है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3aB9bkG
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment