फलोदी (जोधपुर). पुलिस ने किशोर वाल्मीकि हत्याकांड के मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। उक्त आरोपियों को पुलिस रिमांड के लिए कल न्यायालय में पेश किया जाएगा।
जिला पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अनिल कयाल ने बताया कि उक्त मामले में कार्रवाई के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोधपुर सुनील पवांर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शर्मा, पुलिस उपाधीक्षक पारस सोनी, थाना प्रभारी सुरेश चौधरी के निर्देशन में विषय टीम गठित की गई।
टीम ने गिरफ्तार किए 7 आरोपी
पुलिस टीम ने अमित पुत्र देवाराम, रवि पुत्र भजनाराम, जीतू पुत्र भाउलाल, अक्षय पुत्र मुरली, विक्रम पुत्र मदनलाल को खेड़ापा, कमल पुत्र भाऊलाल को शेरगढ़ व मदनलाल पुत्र छोटूलाल की फलोदी क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ने इन आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
क्या है मामला
फलोदी के वाल्मीकि बस्ती निवासी ताराचंद पुत्र धनराज हरिजन के रिपोर्ट दर्ज करवा कर बताया था कि उनके चचेरे भाई किशोर पुत्र आसुलाल हरिजन की दो दिन पूर्व शिवा पुत्र प्रकाश, अमित पुत्र मदनलाल सहित 10-12 लोगों ने हथियारों ने लैस होकर हत्या कर दी है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2MQZc2y
0 comments:
Post a Comment